फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoor ahuja new look in the zoya factor

'द जोया फैक्टर' का असर, सोनम कपूर ने मेकओवर के बाद बदल लिया LOOK

Sun, 26 Aug 2018 12:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor ahuja new look in the zoya factor
सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'द जोया फैक्टर' में बिजी हैं। फिल्म के लिए सोनम कपूर ने अपना मेकओवर शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि वो अपने स्ट्रेट बालों को घुंघराले करा रही हैं। इस फिल्म में वो घुंघराले बालों के साथ ही दिखाई देंगी।

विज्ञापन


मुंबई के जुहू स्थित एक सलून से निकलते हुए सोनम कपूर को स्पॉट किया गया, हालांकि सोनम ने दुपट्टे से बालों को ढक रखा था। फिल्म में सोनम कपूर जोया सिंह सोलंकी का किरदार निभा रही हैं। जो एक विज्ञापन कंपनी में काम करती हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात इंडियन क्रिकेट टीम से होती है। साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में वो टीम इंडिया के लिए लकी साबित होती हैं।
विज्ञापन


यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब 'द जोया फैक्टर' की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ दलकीर सलमान और सोनम के चाचा संजय कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दलकीर सलमान फिल्म में इंडियन स्कीपर का रोल करेंगे। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed