{"_id":"63d4430a-eed4-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"sonakshi-sinha-wants-a-tattoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैटू बनवाना चाहती हैं सोनाक्षी, मां ने किया मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टैटू बनवाना चाहती हैं सोनाक्षी, मां ने किया मना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा अपने बदन पर टैटू गुदवाना चाहती हैं। वह ऐसा कर ही डालती लेकिन तभी उनकी मां ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा यूं तो कहती हैं कि वह बिल्कुल स्वतंत्र हैं। लेकिन उन्हें हर बात के लिए अपने माता-पिता की इजाजत लेनी पड़ती है। अभी ताजा मामला टैटू गुदवाने का ह।
सोनाक्षी की इच्छा है कि वह टैटू बनवायें, उन्हें टैटू बनवाना अच्छा लगता है। लेकिन उनकी मां पूनम उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं। स्पष्ट है कि सोनाक्षी की घर में नहीं चलती और अभी भी उन्हें अपने माता पिता के कहने के अनुसार ही चलना पड़ता है।
विज्ञापन
दरअसल, पूनम को टैटू गुदवाना बिल्कुल पसंद नहीं। उनका साफ कहना है कि टैटू से त्वचा खराब होती है और इसे गुदवाने में काफी दर्द होता है और वह नहीं चाहतीं कि सोनाक्षी को किसी भी ऐसे दर्द से गुजरना पड़े।
विज्ञापन
जबकि सोनाक्षी की बेहद इच्छा है कि वह जरूर टैटू बनवायें। कम से कम स्थाई तौर पर नहीं तो कुछ दिनों के लिए सही। लेकिन देखना यह है कि सोनाक्षी की जिद काम आती है या नहीं और उन्हें इजाजत मिलती है या नहीं।