{"_id":"46ebe7cc-a431-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sonakshi-sinha-to-team-up-with-his-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने भाई के साथ फिल्म में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने भाई के साथ फिल्म में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले से खबर आ रही थी कि पिछले साल आयी फिल्म 'ओह माइ गॉड' फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला अब अपनी अगली फिल्म सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बनाने वाले हैं। अब इस खबर में ताजा अपडेट यह है कि इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ उनके भाई लव सिन्हा भी होंगे।
विज्ञापन
जी हां, खुद उमेश शुक्ला ने बताया है कि मेरी अगली फिल्म एक पॉलिटिकल थ्रीलर होगी। जिसके लिए सोनाक्षी व उनके भाई लव को फाइनल किया गया है।
जब उमेश से पूछा गया कि क्या आपकी इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा भी काम करेंगे? तब उन्होंने बताया कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है।
उमेश ने बताया है कि मेरी फिल्म में पूरा शत्रुघ्न परिवार काम नहीं कर रहा बल्कि सिर्फ लव और सोनाक्षी ही होंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
हालांकि उमेश, अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म 'मेरे अपने' का भी निर्माण कर रहे हैं।