फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi Sinha not in 'dabangg 3'

बनेगी 'दबंग 3' पर नहीं होंगी सोनाक्षी सिन्हा

Tue, 02 Jul 2013 03:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
sonakshi Sinha not in 'dabangg 3'

'दबंग' और 'दबंग 2' के बाद 'दबंग 3' भी बनने जा रही है। चौंकने वाली बात यह

विज्ञापन
है कि 'दबंग 3' में सोनाक्षी सिन्हा उर्फ रज्जो नहीं होगी। उनकी जगह कौन नई हीरोइन होगी, इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है।

एक के बाद एक हिट फिल्म का हिस्सा बन चुकीं सोनाक्षी सिन्हा के लिए अच्छी खबर नहीं है। जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दबंग' के साथ सोनाक्षी ने अपना कैरियर शुरु किया था उस 'दबंग' की सीक्वल फिल्म में अब वह नजर नहीं आएंगी।

2015 में बनने वाली 'दबंग 3' का प्लाट 'दबंग' के पहले का होगा। यानी कि यह फिल्म 'दबंग' की प्रीक्वल फिल्म होगी। इस फिल्म में सलमान खान के एक पुलिस अधिकारी बनने की कहानी होगी।
विज्ञापन


चूंकि सलमान खान पुलिस इंस्पेक्टर बनने के बाद ही फिल्म की नायिका रज्जो से मिलते हैं इसलिए इस फिल्म में रज्जो की कोई भूमिका नहीं होगी।

हो सकता है कि कोई नई लड़की इस फिल्म के लिए कास्ट की जाए। यह फिल्म कौन निर्देशित करेगा, इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। बाकी की स्टारकॉस्ट लगभग वही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed