{"_id":"d02fbaa0-691b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sonakshi-out-of-salman-khan-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान और सोनाक्षी के बीच 'ऑल इज नॉट वेल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान और सोनाक्षी के बीच 'ऑल इज नॉट वेल'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से सलमान खान और सोनाक्षी सिंहा के बीच सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। सलमान को अपना मेंटर बताने वाली सोनाक्षी को पहला झटका उस वक्त लगा जब सलमान ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग से सोनाक्षी की छुट्टी कर बिपाशा बसु को ले लिया है।
विज्ञापन
इसके बाद सोनाक्षी ने भी अपने मौजूदा स्टारडम की धमक दिखा दी और सलमान स्टारर फिल्म 'किक' के लिए फीस में बढ़ोतरी कर दी लेकिन एक बार फिर खामियाजा सोनाक्षी को ही उठाना पड़ा है। सोनाक्षी सिन्हा के इस मांग के कारण उन्हें अपनी नई फिल्म 'किक' से ही हाथ धोना पड गया है। सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी की जगह दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में लेने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दीपिका सलमान की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार बनेगी। जो दर्शकों के लिए खास होगी। इसके अलावा फिल्म में कई स्टंट सीन हैं। जैसा कि सभी जानते हैं दीपिका ऐथलेटिक्स रह चुकी हैं और उनका स्पोर्ट्स बैक ग्राउंड से भी संबंध है इसलिए वह 'किक' में अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय कर सकेंगी।
विज्ञापन