{"_id":"6acdfa0b4b6dc8a6ef0917b0","slug":"sona-mohapatra-demand-to-rahul-gandhi-ask-to-repair-himachal-governance-river-and-mountain-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोना महापात्रा: क्या गायिका ने राहुल गांधी पर साधा निशाना? हिमाचल में नदियों-पहाड़ों और सुशासन पर की ये मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोना महापात्रा: क्या गायिका ने राहुल गांधी पर साधा निशाना? हिमाचल में नदियों-पहाड़ों और सुशासन पर की ये मांग
Tue, 13 Oct 2026 03:06 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:06 PM IST
सार
Sona Mohapatra: गायिका सोना महापात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने हिमाचल की नदियों और पहाड़ों को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
सोना महापात्रा, राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिंगर सोना महापात्रा ने हिमाचल प्रदेश की हालत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ठीक करने की बात करने से पहले उन्हें कांग्रेस-शासित इस राज्य में शासन व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। सिंगर ने कहा कि नौ साल बाद राज्य लौटने पर राज्य की हालत देखकर उन्हें हैरानी हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
सोना की पोस्ट में क्या है?
उन्होंने लिखा, 'प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र को ठीक करने से पहले, क्या आप हिमाचल प्रदेश को ठीक करने से शुरुआत कर सकते हैं? मैं 9 साल बाद लौटी और पहाड़ों पर बिखरे कचरे और दम घोंटती नदियों को देखकर हैरान रह गई। कांग्रेस-शासित इस राज्य को गवर्नेंस का मॉडल बनाएं। लोगों का जनादेश हासिल करें, सिर्फ उसकी मांग न करें।'

अमिताभ बच्चन: अभिनेता ने गांव वालों से क्यों मांगी माफी? पत्नी जया बच्चन से जुड़ा है मामला; किया यह वादा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना महापात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था राहुल का बयान?
सोना का पोस्ट राहुल गांधी की उस टिप्पणी के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के जाने से लोकतंत्र को ठीक करने का रास्ता साफ होगा। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने लिखा, 'ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। तब लोकतंत्र को ठीक करने का काम शुरू होगा।' उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में इंडिया ब्लॉक के सांसदों को दिए अपने भाषण का एक वीडियो भी शेयर किया।

यूजर ने किए कमेंट
सोना की टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा, 'राहुल गांधी के पास यह साबित करने के कई मौके हैं कि वह एक बेहतर विकल्प हैं। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल को मॉडल राज्य बनाएं और साबित करें कि वह जनता के वोट पाने के हकदार हैं। और भी अच्छा होगा अगर वह अपनी काबिलियत दिखाने के लिए इनमें से किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनें।' एक और यूजर ने कहा 'आपकी मांग सही है, लेकिन तुलना नहीं!'

सोना की पोस्ट में खींचा ध्यान
सोना महापात्रा की पोस्ट ने हिमाचल प्रदेश की स्थिति और सत्ता में मौजूद सरकार से लोगों की उम्मीदों की ओर ध्यान खींचा है। साथ ही गायिका ने राहुल गांधी से राज्य में कामकाज और प्रशासन पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

Dear @RahulGandhi, before repairing democracy, could you start by repairing Himachal Pradesh?I returned after 9 years & was shocked by garbage-strewn hills and choking rivers. Make this Congress-governed state a model of governance.Earn the people’s mandate,don’t just demand it🙏🏾
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) October 13, 2026