फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   soha ali khan could not see war chodo na yaar

अपनी ही फिल्म नहीं देख पाई सोहा!

Sun, 13 Oct 2013 07:48 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 13 Oct 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
soha ali khan could not see war chodo na yaar
सोहा अली खान को ये क्या हो गया...? बीते गुरुवार को सोहा मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में अपने बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू के साथ फिल्म ‘वार छोड़ ना यार’ का प्रीमियर देखने पहुंची थीं।
विज्ञापन


लेकिन अचानक उनकी तबीयर खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपनी इस फिल्म को देखने आईं सोहा बहुत खुश थीं और उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और कुणाल के साथ फोटोग्राफरों को पोज भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अपने कुछ प्रशंसकों को भी खुश किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। लेकिन तभी उन्हें तबीयत खराब लगने लगीं और वे लेडीज वॉशरूम में पहुंच गईं।

मुश्किल के इन पलों में कुणाल पूरे समय उनके साथ थे। वॉशरूम से निकलने के बाद में सोहा ने खुद को इस हाल में नहीं पाया कि वे प्रीमियर शो देख पातीं। सो उन्होंने टीम से माफी मांगी और निकल गईं। कुणाल भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सोहा ने बताया कि डॉक्टर से मिलने पर उन्हें मालूम हुआ कि फूड पॉयजनिंग का मामला था। साथ ही रक्तचाप भी कुछ कम हो गया था। इससे घबराहट होने लगी थी। सोहा ने इस बात पर दुख जताया कि वह अपनी टीम और प्रशंसकों के साथ फिल्म का मजा नहीं ले सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed