सोशल मीडिया: अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने की बॉयफ्रेंड के साथ सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें
अलाना पांडे ने सगाई के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ सगाई कर ली है। वहीं, अब सगाई के बाद अलाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अलाना ने लिखा कि वह जल्द ही अपने मंगेतर आइवर के साथ वापस लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपने परिवार और घर को छोड़कर दुखी है।
अलाना पांडे ने उनकी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "बहुत खुश हूं कि हमें अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक छोटा सा सगाई समारोह आयोजित करने का मौका मिला।" इन तस्वीरें में अलाना और उनके मंगेतर आइवर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अपनी सगाई के लिए, अलाना ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया एक ग्रे लहंगा चुना, जबकि आइवर सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
अलाना पांडे ने अपने भाई अहान पांडे के लिए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बेबी ब्रदर की तारीफ में पोस्ट। आपको दुनिया की किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करती हूं। ” अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाली अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं। वे अब जल्द ही बॉयफ्रेंड आइवर से शादी करने वाली हैं।
कुछ दिन पहले ही अलाना के बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रपोज किया था। कपल ने अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "जब तक मैं तुमसे नहीं मिली थी, तब तक किसी और इंसान से इतना प्यार करने के बारे में सोचा भी नहीं था। मुझे रोज हंसाने और इतना सारा प्यार करने के लिए बहुत शुक्रिया। आइवरआपने मुझे इस जहां में सबसे खुशकिस्मत इंसान महसूस करवाया है। मैं आपके साथ परिवार बसाने के लिए तैयार हूं, अब और इंतजार नहीं कर सकती।"