{"_id":"5b9fbfde867a557eaa4ddaec","slug":"sneha-khandelwarkar-is-going-to-open-new-music-class-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में साउंड म्यूजियम खोलने वाली हैं म्यूजिक डायरेक्टर स्नेहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोवा में साउंड म्यूजियम खोलने वाली हैं म्यूजिक डायरेक्टर स्नेहा
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
sneha khandelwarkar
संगीतकार स्नेहा खानवलकर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे इस साल के दिसंबर के आखिरी में गोवा में अपना साउंड म्यूजियम खोलने वाली हैं, जिसकी तैयारी चल रही है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। साथ ही मैं दो अलग अलग फिल्मों के संगीत के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
गैंग ऑफ वासेपुर के लिए म्यूजिक डायरेक्टर स्नेहा की खूब तारीफ की थी। फिलहाल स्नेहा अपकमिंग फिल्म मंटो के लिए भी काम कर रही है। ये बताती हैं कि मुझे अलग -अलग तरीके के काम करना पसंद है। मेरे काम में थोड़ा समय लगता है लेकिन जब तक मैं खुद संतुष्ट नहीं होती तब तक काम करती रहती हूं।
विज्ञापन
आपको बता दें की स्नेहा एक राजघराने से है। संगीत इन्हें विरासत में मिली है। ग्वालियर के राजा के घर में पैदा हुईं स्नेहा को बचपन से ही नानी ने संगीत सिखाना शुरू दिया था, इसी का परिणाम है कि वे आज कामयाब हैं।
विज्ञापन