फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Millind gaba and pria beniwal Gaba is going to become parent soon shared good news on social media

Millind Gaba: पिता बनने वाले हैं सिंगर मिलिंद गाबा, सोशल मीडिया पर दिलचस्प वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज

Sat, 01 Feb 2025 08:45 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Feb 2025 08:45 PM IST
सार

सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपनी गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। 

विज्ञापन
Singer Millind gaba and pria beniwal Gaba is going to become parent soon shared good news on social media
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सिंगल और बिग बॉस ओटीटी सीजन एक के कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल माता पिता बनने वाले हैं। शादी के दो साल बाद उन्होंने 1 फरवरी को ये खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन

मिलिंद गाबा ने शेयर किया वीडियो
कपल ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में मिलिंद और उनकी पत्नी गाड़ी में बैठती नजर आ रही हैं। वीडियो में मिलिंद की पत्नी बैकसीट पर कुछ छूट जाने की ओर इशारा करती हैं। तब मिलिंद बेबी सीट को सामने रखती हैं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज साझा की है। पोस्ट पर लिखा- हमारा छोटा सा जादू जल्द आ रहा है। हमेशा आभारी रहेंगे।  

View this post on Instagram

A post shared by Millind Gaba (@millindgaba)


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए मिलिंद ने खुलासा किया कि वह प्रिया से एक ऑनलाइन गेम के  जरिए मिले थे। उन्होंने मिड डे से बातचीत में कहा, "वह इस खेल में नई थी और मैं उससे इस खेल के प्रति हमारे समान प्रेम के कारण मिला। मैंने उसके भाई हर्ष बेनीवाल के साथ काम किया था, हमने बातचीत और मिलना शुरू किया और हमारे आस-पास के सभी लोगों को हमारा बंधन पसंद आया। चार साल हो गए हैं और हमने घर बसाने का फैसला किया है। हम शादी के बाद दिल्ली में रहेंगे और मैं काम के लिए शहर-शहर घूमता रहूंगा।"
विज्ञापन

एमजी के नाम से प्रसिद्ध है मिलिंद गाबा
मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। उनके द्वारा कई पंजाबी गानों में काम किया गया। वेलकम बैक फिल्म में उनके द्वारा शीर्षक गाना भी गया है। इसके अलावा उनके द्वारा बस तू, दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रैंड में भी आवाज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed