फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer mika singh got trolled for not wearing helmet in goa

Mika Singh: ट्रैफिक की वजह से बाइक पर शो में पहुंचे मीका सिंह, यूजर्स बोले- हेलमेट पहनिए, आप स्टार हैं तो...

Sun, 01 Jan 2023 12:14 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 12:14 AM IST
सार

हाल ही में गोवा की सड़कों पर ट्रैफिक जाम होने की वजह से मीका सिंह गोवा  पुलिस अधिकारी की बाइक पर बैठकर वेन्यू पर पहुंचे। जिसके बाद यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
singer mika singh got trolled for not wearing helmet in goa
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर मीका सिंह किसी न किसी बात को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। सिंगर इस समय गोवा में हैं, जहां उन्हें एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करना था, लेकिन गोवा की सड़कों पर ट्रैफिक जाम होने की वजह से वह गोवा पुलिस अधिकारी की बाइक पर बैठकर वेन्यू पर पहुंचे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसके बाद यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?

विज्ञापन

पैपराजी पेज वायरल भयानी से मीका सिंह का जो  वीडियो साझा किया गया  है, उसमें वह पुलिस अधिकारी की बाइक पर बैठकर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वीडियो में कॉन्सर्ट की झलकियां भी देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए बताया गया कि गोवा की सड़कों पर ट्रैफिक की वजह से मीका सिंह बाइक से कॉन्सर्ट में पहुंचे और परफॉर्म किया। फिलहाल वीडियो में मीका को बाइक पर अधिकारी के पीछे बिना हेलमेट पहने राइड लेते देखा जा सकता है। अब इसी को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

साझा किया गया मीका सिंह का यह वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "सर हेलमेट पहनिए सर माफ करना मैं भूल गया था कि आप एक स्टार हैं आप कुछ भी कर सकते हैं।" इसी तरह दूसरे यूजर ने भी कमेंट किया, "उन्हें हेलमेट पहनना चाहिए था।" इसके अलावा कई यूजर्स हैरानी भी जताते दिखे तो मीका के फैन ये वीडियो देखने के बाद काफी खुश दिखाई दिए।
 

Neil Nitin Mukesh: फैट से फिट हुए नील नितिन मुकेश, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed