फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neil Nitin Mukesh Fat to Fit Transformation Actor Shared his photos on Social Media

Neil Nitin Mukesh: फैट से फिट हुए नील नितिन मुकेश, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 31 Dec 2022 09:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:10 PM IST
सार

इस पोस्ट में नील ने बताया कि बढ़ते वजन के कारण कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया था और कुछ ने तो उनकी इच्छाशक्ति पर भी सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Fat to Fit Transformation Actor Shared his photos on Social Media
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, ये तस्वीरें नील के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की हैं। तस्वीरों में नील को फैट से फिट होते देखा जा सकता है। इन फोटोज के साथ एक्टर ने कैप्शन में अपने परिवार और फैंस का आभार जताया है। इस नोट में नील ने अपने दिल की कई बातें लोगों के साथ साझा की हैं। एक्टर ने इसमें बताया है कि इस साल उन्होंने स्वास्थ्य, परिवार, प्यार और रिश्तों के महत्व को समझा। 

विज्ञापन

Zakir Khan: पहली परफॉर्मेंस में फेल हो गए थे जाकिर खान, दो मिनट में ही कॉमेडियन को छोड़ना पड़ा था स्टेज

विज्ञापन

Neil Nitin Mukesh Fat to Fit Transformation Actor Shared his photos on Social Media
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ते वजन के कारण कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया था और कुछ ने तो उनकी इच्छाशक्ति पर भी सवाल खड़े किए थे। नोट के माध्यम से नील ने लोगों को बताया कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने वजन बढ़ा लिया है और इसे कम करना इतना कठिन और चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने इस मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान सपोर्ट करने के लिए अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस को भी धन्यवाद कहा है जिन्होंने उन्हें इतना कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
Hrithik Roshan: 'कोई मिल गया' को लेकर रेहान-रिदान ने बदल दिया पापा ऋतिक का नजरिया, एक्टर ने खुद किया खुलासा

View this post on Instagram

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

Neil Nitin Mukesh Fat to Fit Transformation Actor Shared his photos on Social Media
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील के इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, ''प्रेरणादायक''। दूसरे यूजर ने नील की तारीफ करते हुए टिप्पणी की, ''कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नील जल्द ही अरुण गोपी की मलयालम फिल्म में दिलीप और तमन्ना के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखेंगे। इससे पहले वह साउथ में विजय के साथ तमिल फिल्म कथ्थी और प्रभास स्टारर पैन इंडिया फिल्म साहो में काम कर चुके हैं।
Bold Movies: बोल्ड सीन्स के मामले में बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये हॉलीवुड फिल्में, सिर्फ अकेले में ही देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed