The Night Manager: भारतीय ‘नाइट मैनेजर’ की मचेगी इंटरनेशनल धूम, हिंदी में बदलावों की झलक पर मोहित हुए साइमन
साइमन ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी संस्करण से इतना प्रभावित है कि इसके कुछ रंग वह अब इस सीरीज के अंतर्राष्ट्रीय संस्करणों पर भी छिड़कना चाहते हैं।
विस्तार
बीबीसी वन पर साल 2016 में अपने पहले प्रसारण के बाद से ही वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की धमक अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजन जगत में बढ़ती ही जा रही है। अब तक 180 देशों में इसके रीमेक के अधिकार बेचे जा चुके हैं। ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसके हिंदी संस्करण का प्रसारण 17 फरवरी से होना है और उसके पहले ही इसके हिंदी अनुकूलन को एक बड़ी शाबासी इस सीरीज को बनाने वाली मूल कंपनी के सह संस्थापक साइमन कॉर्नवेल की तरफ से आई है।
साइमन ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी संस्करण से इतना प्रभावित है कि इसके कुछ रंग वह अब इस सीरीज के अंतर्राष्ट्रीय संस्करणों पर भी छिड़कना चाहते हैं। वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ एक ऐसे होटल मैनेजर की कहानी है जो नाइट शिफ्ट में काम करता है। होटल में ही संयोग ऐसा बनता है कि उसे एक महिला की मदद करनी पड़ जाती है और ये महिला जिस शख्स की पत्नी होती है, उसका संपर्क दुनिया भर में अपना कारोबार फैलाए बैठे एक ऐसे शख्स से होता है जिसके पीछे खुफिया विभाग बरसों से लगा है।
Shanthi Priya: सांवले रंग के कारण इस एक्ट्रेस को 28 साल तक नहीं मिला काम, अब इस बायोपिक से कर रहीं वापसी
बस एक मदद इस नाइट मैनेजर की जिंदगी बदल देती है। इसका अपना भी एक अतीत है जिससे वह दूर भागना चाहता है। लेकिन, खुफिया विभाग उसे ऐसी घुट्टी पिलाता है कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी फिर पूरे मकड़जाल से बाहर आ नहीं पाता है। ये पूरी कहानी जॉन ला कारे ने अपने ‘द नाइट मैनेजर’ नाम के उपन्यास में लिखी और इस उपन्यास पर ही अलग अगल भाषाओं में इसी नाम से दुनिया भर में सीरीज बनती ही जा रही हैं।
Dharmendra: धर्मेंद्र ने चुन चुन कर गिनाए सोशल मीडिया के फायदे, फिर बोले- कमबख्त ये भी एक नशा है जो..
बानीजे एशिया के साथ मिलकर इसे जिस इंक फैक्टरी ने हिंदी में बनाया है वह इस उपन्यास लेखक के बेटे साइमन कॉर्नवेल की कंपनी है और कॉर्नवेल ने हिंदी में बनी ये पूरी सीरीज देख भी ली है। वह कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का हिंदी संस्करण देखकर मैं तो चौंक ही गया। हम शुरू से चाहते थे कि इस कहानी को जब भारतीय दर्शकों के लिए बनाया जाए तो इसमें वे सारे तत्व होने चाहिए जो इसे एक भारतीय कहानी बनाकर ही पेश करें। सीरीज देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि ये कहानी अपने भारतीय स्वरूप में मूल रूप से भी ज्यादा रुचिकर हो चुकी है। इसके कुछ रंग तो ऐसे निखरे हैं कि इन्हें अब मेरा मन अंतर्राष्ट्रीय विस्तार देने का होने लगा है।’
Maharana: हॉटस्टार स्पेशल्स ‘महाराणा’ में गुरमीत चौधरी निभाएंगे टाइटल रोल, ओटीटी ने जारी किया पहला पोस्टर