फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taj Divided By Blood Actor Dharmendra Talks about benefits of social media says it is an addiction

Dharmendra: धर्मेंद्र ने चुन चुन कर गिनाए सोशल मीडिया के फायदे, फिर बोले- कमबख्त ये भी एक नशा है जो..

Wed, 15 Feb 2023 03:06 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Feb 2023 03:06 PM IST
सार

'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' में धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहे हैं। काफी लंबे समय के बाद धर्मेंद्र इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Taj Divided By Blood Actor Dharmendra Talks about benefits of social media says it is an addiction
Dharmendra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनकी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है जिन पर वह अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कभी अपने फार्म हाउस में खेती करते वीडियो शेयर करते नजर आते हैं तो कभी अपने बचपन की बातों को शेयर करते नजर आते हैं, तो कभी अपनी फिल्मों से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। धर्मेंद्र का मानना है कि सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा माध्यम है,एक दूसरे से जुड़ने का। लेकिन इसका सही इस्तेमाल होना चाहिए। धर्मेंद्र ने यह बात अपनी आने वाली सीरीज 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' के लांचिंग के दौरान कही।

विज्ञापन

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने तस्वीर साझा कर दिखाई लेग मसल्स, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- पैंट गिर गई है उठा लो

विज्ञापन

Taj Divided By Blood Actor Dharmendra Talks about benefits of social media says it is an addiction
Dharmendra - फोटो : सोशल मीडिया

'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' में धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहे हैं। काफी लंबे समय के बाद धर्मेंद्र इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आएंगे। इस दौरान जब सोशल मीडिया के बारे में बात छिड़ी तो धर्मेंद्र ने कहा, 'कमबख्त यह भी एक नशा है, जो छूटता ही नहीं, सोशल मीडिया पर जब भी कोई वीडियो शेयर करता हूं तो सोचता हूं कि क्या-क्या डालता रहता हूं। फिर सोचता हूं कि अब कोई भी वीडियो शेयर नहीं करूंगा। लेकिन मन नहीं मानता और अपने अंदर ही खुद से लड़ता रहता हूं। कभी मन कहता है कि अब कुछ भी पोस्ट नहीं करेंगे तो दूसरे पल ही मन बदल जाता है और कुछ ना कुछ पोस्ट कर ही देता हूं। यह प्यार मोहब्बत बांटने का बहुत ही अच्छा जरिया है,अगर इसका सही इस्तेमाल हो तो।'
Shanthi Priya: सांवले रंग के कारण इस एक्ट्रेस को 28 साल तक नहीं मिला काम, अब इस बायोपिक से कर रहीं वापसी

विज्ञापन

Taj Divided By Blood Actor Dharmendra Talks about benefits of social media says it is an addiction
Dharmendra - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र मानते हैं कि अगर सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल हो तो लोगों से जुड़ने का इससे बड़ा कोई माध्यम नहीं, जहां हम अपने दिल की बात खुलकर कर सकते हैं। धर्मेंद्र कहते हैं, 'सोशल मीडिया पर मैं अपनी कविताओं के जरिए, अपने ख्यालों के जरिए, बचपन की यादों के जरिए और आज की अपनी कहानी के जरिए लोगों से मिलता हूं। हर किसी को मैं यही सलाह देता हूं कि जिंदगी में कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है।'
Kareena Kapoor: सैफ नहीं, करीना ने इन दो लोगों के साथ मनाया वैलेंटाइंस डे, वायरल तस्वीरें उड़ा देंगी होश

विज्ञापन

Taj Divided By Blood Actor Dharmendra Talks about benefits of social media says it is an addiction
Dharmendra - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज 'ताज - डिवाइडेड बाय ब्लड' जल्द ही जी फाइव पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा धर्मेंद्र की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। धर्मेंद्र कहते हैं, 'आज के नौजवानों के साथ काम करके बहुत खुशी मिलती है, ये लोग हमारे जमाने के एक्टर से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं,पता नहीं इतनी एनर्जी कहा से लाते हैं।'  धर्मेंद्र एक फिल्म 'इक्कीस'  भी कर रहे है जिससे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड भूमिका में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed