फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disney+ Hotstar releases poster of its new Special Maharana to be headlined by Gurmeet Choudhary

Maharana: हॉटस्टार स्पेशल्स ‘महाराणा’ में गुरमीत चौधरी निभाएंगे टाइटल रोल, ओटीटी ने जारी किया पहला पोस्टर

Wed, 15 Feb 2023 03:47 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 03:47 PM IST
सार

डिज्नी+ हॉटस्टार इसी कड़ी में राजपूताना की शान रहे महाराणा प्रताप की शख्सियत के कुछ रोचक पन्नों पर एक नई सीरीज बनाने जा रहा है।

विज्ञापन
Disney+ Hotstar releases poster of its new Special Maharana to be headlined by Gurmeet Choudhary
Maharana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इतिहास के शूरवीरों की जिंदगी के अनदेखे पन्ने और अनसुनी कहानियां शुरू से शोध का विषय रही हैं। डिज्नी+ हॉटस्टार इसी कड़ी में राजपूताना की शान रहे महाराणा प्रताप की शख्सियत के कुछ रोचक पन्नों पर एक नई सीरीज बनाने जा रहा है। सीरीज का नाम है ‘महाराणा’ और इसका पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया जिसमें गुरमीत चौधरी एक शिवलिंग के सामने पूजा करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इस नई सीरीज में महाराणा प्रताप के धार्मिक अनुष्ठानों पर काफी जोर दिया जाता दिख रहा है। सीरीज के मुताबिक महाराणा प्रताप भगवान शिव के अनन्य भक्त थे और एकमात्र ऐसे योद्धा रहे, जिनकी लचीलता और सैन्य शक्ति ने उन्हें समूचे भारत का एक लोक नायक बना दिया। पीरियड ड्रामा के महारथी नितिन चंद्रकांत देसाई की बनाई सीरीज की रिलीज की तारीख तो ओटीटी ने नहीं बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि इसका काम तेजी से जारी है और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

Dharmendra: धर्मेंद्र ने चुन चुन कर गिनाए सोशल मीडिया के फायदे, फिर बोले- कमबख्त ये भी एक नशा है जो..

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड ड्रामा सीरीज ‘महाराणा’ में गुरमीत चौधरी शूरवीर महाराणा प्रताप का किरदार निभाते नजर आएंगे और प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋद्धिमा पंडित  महारानी अजबदे की भूमिका को पर्दे पर साकार करेंगी। इनके अलावा अश्विनी भावे, सुरेन्द्र पाल, दानिश भट, पृथ्वी हट्टे, महेश काले, सुबोध भावे, माधव देवचक्के, समीर धर्माधिकारी जैसे मशहूर कलाकार अन्य प्रमुख किरदारों को निभाएंगे।


Vijay Varma: विजय वर्मा ने सार्वजनिक किया तमन्ना के साथ रिलेशनशिप! वैलेंटाइंस डे पर साझा की खास तस्वीर

विज्ञापन

गुरमीत चौधरी ने इस साझेदारी के बारे में बताते हुये कहा, ‘’एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना सम्मान की बात है, जो भारत की जड़ों से जुड़ा हुआ है। महाराणा प्रताप को उनके साहस और बहादुरी के लिये जाना जाता है और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उनकी जिंदगी के बारे में और अधिक जानने का मौका मिला। महाराणा प्रताप जैसे एक दमदार किरदार को निभाना भी अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण काम है। मैं डिज़्नी+ हॉटस्टार एवं नितिन देसाई का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर दिया।”

Kareena Kapoor: सैफ नहीं, करीना ने इन दो लोगों के साथ मनाया वैलेंटाइंस डे, वायरल तस्वीरें उड़ा देंगी होश

वहीं ऋद्धिमा पंडित कहती हैं, ‘’महाराणा जैसी एक स्क्रिप्ट और विजन का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है। महारानी अजबदे के दमदार किरदार को निभाना वास्तव में अपने-आप में एक चुनौती है। हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों जैसे कि नितिन देसाई के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना और एक सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+हॉटस्टार के लिये काम करना एक सपने के सच होने जैसा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed