फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Talks about stardom says that he still gets jitters but is now comfortable with the limeligh

Sidharth Malhotra: सुपरहीरो फिल्म में काम करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- मजेदार होगा यह अनुभव

Fri, 24 Feb 2023 05:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Feb 2023 05:56 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि इंडस्ट्री में करीब एक दशक बिताने के बाद आज भी वह काफी नर्वस हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Talks about stardom says that he still gets jitters but is now comfortable with the limeligh
Sidharth Malhotra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कियारा आडवाणी के साथ अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। 7 फरवरी 2023 को दोनों ने भव्य अंदाज में शादी रचाई। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करना पसंद करते हैं। इसके अलावा वह तमाम मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर उनका यही अंदाज देखने को मिला। एक्टर ने अपने करियर और स्टारडम को लेकर काफी दिलचस्प बात की।

विज्ञापन


सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि इंडस्ट्री में करीब एक दशक बिताने के बाद आज भी वह काफी नर्वस हो जाते हैं। हालांकि, इतने वर्षों में उन्हें लाइमलाइट की आदत जरूर हो गई है। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वह फेम को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देते हैं, बल्कि ऐसे प्रोफेशन में आकर वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं, जहां उन्हें इतना प्यार और बेहतर काम करने के लिए मोटिवेशन मिलता है।
विज्ञापन

Potluck Season 2 Review: किताबी लिखावट सी सोनी लिव की सिट कॉम सी सीरीज, सारे एपिसोड देखना अपने आप में चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा कि एक दिल्ली के लड़के के रूप में उन्होंने हमेशा एक एक्टर बनने का सपना देखा और यह आखिर सच भी हो गया, इसके लिए वह सिर्फ शुक्रगुजार हैं। बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि वह कठिन मेहनत करते रहना चाहते हैं, क्योंकि यह मुकाम हासिल करने के लिए खूब खून पसीना और आंसू बहाने पड़ते हैं। 
Nawazuddin Wife Video: नवाज की पत्नी आलिया ने अभिनेता पर लगाया रेप का आरोप, रोते हुए बोलीं- बच्चों को नहीं...

अपने करियर पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने यह भी जिक्र किया कि वह सुपरहीरो का रोल करना चाहते हैं। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि उस जेनर में कुछ शानदार एक्सप्लोर करना वाकई दिलचस्प होगा। बता दें कि फिलहाल कियारा के साथ सिड अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म  'योद्धा' में नजर आएंगे।
RRR : एक बार फिर 'आरआरआर' ने मचाई धूम, राम चरण और जूनियर एनटीआर क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवार्ड्स के लिए नामांकित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed