Sid Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी में देसी नाश्ते से हुआ गेस्ट का वेलकम, जूही चावला ने दिखाई झलक
अभिनेत्री जूही चावला के द्वारा सिद्धार्थ और कियारा की शादी में मिले देसी नाश्ते की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमें उन्हें गुड़, पराठा और दही सर्व किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी को हो गई है। दोनों ही कलाकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस खास मौके की फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। सिड कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। यह शादी काफी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई है। जिसके कारण दोनों की शादी की तस्वीरें मिलना भी मुश्किल था। साथ ही शादी में पहुंचे बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटिज भी तस्वीरों को साझा नहीं कर रहे थे। वहीं, शादी में शामिल होने पहुंची अभिनेत्री जूही चावला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
देसी नाश्ते के साथ जूही ने साझा की तस्वीर
दरअसल जूही चावला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी में मिले नाश्ते की एक तस्वीर साझा की है। इसमें आप देख सकते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी में राजस्थान का बेहतरीन देसी नाश्ता उपलब्ध कराया गया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि पराठे और दही है। इसके साथ ही गुड़ और अचार भी है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मेरा देसी ब्रेकफास्ट, अचार, दही और गुड़ को बिल्कुल भी न भूलें, जो कि कांसे की थाली, मिट्टी के बर्तन और पेपर स्ट्रॉ के साथ सर्व किया गया है। साथ ही गेंदे के फूल.. भारतीय परंपरा से मुझे प्यार है। आपको बता दें कि अभिनेत्री के द्वारा साझा की गई नाश्ते की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'
तमाम कलाकारों ने की शिरकत
जूही चावला सिद्धार्थ और कियारा की शादी अटेंड करने के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस पहुंची थी। जूही के साथ उनके पति भी मौजूद थे। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की इस शादी में बॉलीवुड जगत के तमाम कलाकारों ने शिरकत की थी। साथ ही ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल भी शादी में शामिल हुए थे।
'हीरा पन्ना' से सजाया गया सिड की दुल्हनिया कियारा का लहंगा