'हीरा पन्ना' से सजाया गया सिड की दुल्हनिया कियारा का लहंगा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध चुके हैं शादी के बाद से कियारा का ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा है कियारा ने अपनी शादी के खास दिन पर रोज पिंक रंग का लहंगा पहना था कियारा के लहंगे पर हीरा पन्ना की एंब्रॉयड्री की गई है अभिनेत्री के लहंगे और ब्लाउज पर बहुत बारीकी से काम किया गया है कियारा की चुनरी पर सिल्वर सीक्वेंस और क्रिस्टल वर्क किया गया है और बॉर्डर को गहरे गुलाबी रंग से तैयार किया गया है अभिनेत्री ने लहंगे के साथ डार्क ग्रीन कलर की हैवी डायमंड ज्वेलरी पहनी थी कियारा ने अपने रोज पिंक लहंगे के साथ मैचिंग चूड़ा और डायमंड के कड़े पहने थे हालांकि कियारा के लहंगे की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है कियारा का लहंगा बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है Sidharth Kiara Wedding