फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shuddh desi romance hit and zanjeer is flop

प्रियंका को अखर गया छोटी बहन से हारना

Tue, 10 Sep 2013 01:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
shuddh desi romance hit and zanjeer is flop

एक ही दिन रिलीज हुई बड़ी और छोटी बहन की फिल्मों में बाजी छोटी बहन के हाथ लगी है।

विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा बहुत कम होता है कि जब दो बहनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हों। लेकिन पिछले शुक्रवार को ऐसा ही हुआ। 6 सितंबर को प्रियंका चोपड़ा और परिणिती चोपड़ा की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं।

प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'जंजीर' के सामने परिणिती की फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' थी। दोनों ही बॉलीवुड गलियारों की चर्चित फिल्में थीं।
विज्ञापन


स्टारकॉस्ट और प्रमोशन को देखें तो 'जंजीर' की चर्चा ज्यादा थी। इसे अमिताभ बच्चन की फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा था।

लेकिन फिल्म रिलीज के बाद हुआ इसके उल्टा। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जंजीर' की तुलना में 'शुद्घ देसी रोमांस' ने बहुत अच्छा कारोबार किया।

यदि आंकडों के नजरिए से देखें तो 'शुद्घ देसी रोमांस' ने अपने शुरुआती तीन दिनों में करीब 23 करोड़ रूपए कमाए हैं। इसके उलट 'जंजीर सिर्फ 10 करोड़ ही कमा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ये दोनों ही बहनें एक-दूसरे की फिल्म देखने की अपील दर्शकों से कर रही थीं। शायद प्रियंका की अपील ने ज्यादा काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed