Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Prem Mol Liya Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Received U/A Certificate Runtime

ये प्रेम मोल लिया: आयुष्मान-शरवरी की फिल्म को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

Sat, 21 Nov 2026 01:22 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

  • फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • इसमें पहली बार अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाली है।
  • बता दें कि 'ये प्रेम मोल लिया' का रनटाइम 2 घंटे 53 मिनट है।

विज्ञापन
Yeh Prem Mol Liya Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Received U/A Certificate Runtime
'ये प्रेम मोल लिया' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या एक बार फिर अपनी पारिवारिक और रोमांटिक कहानी के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी की नई जोड़ी नजर आने वाली है। अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके सर्टिफिकेशन और रनटाइम से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
Trending Videos

Yeh Prem Mol Liya Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Received U/A Certificate Runtime
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
कितना है 'ये प्रेम मोल लिया' का रनटाइम?
रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'ये प्रेम मोल लिया' को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। खास बात यह है कि सूरज बड़जात्या की फिल्मों को आमतौर पर यू सर्टिफिकेट मिलता रहा है, ऐसे में इस बार फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिलना चर्चा में है। इससे पहले उनकी फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' को भी यू/ए सर्टिफिकेट मिला था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' की कुल अवधि 2 घंटे 53 मिनट है। इसके साथ ही यह सूरज बड़जात्या के करियर की तीसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'हम आपके हैं कौन' 3 घंटे 13 मिनट और 'मैंने प्यार किया' 3 घंटे 4 मिनट की अवधि के साथ इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yeh Prem Mol Liya Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Received U/A Certificate Runtime
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे लोगों से मिला-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इससे पहले शूटिंग पूरी होने के बाद आयुष्मान ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सूरज बड़जात्या, राजश्री प्रोडक्शंस, महावीर जैन और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म को दर्शकों और उनके परिवारों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं।

'ये प्रेम मोल लिया' को हिमेश रेशमिया का म्यूजिकल प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा है। फिल्म में संगीत की अहम भूमिका होगी। सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन

Yeh Prem Mol Liya Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Received U/A Certificate Runtime
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश
'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'गनमास्टर G9' भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांस फिल्म को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत कर रही है। ऐसे में नवंबर के आखिरी हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed