फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha kapoor rejected milan's film

श्रद्धा कपूर ने दिया तिग्मांशु को गच्चा

Fri, 04 Oct 2013 07:37 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 04 Oct 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor rejected milan's film

श्रद्वा कपूर अभी न्यूकमर हैं लेकिन उनकी हरकतें एक जमी हुई हीरोईन जैसी हो गई हैं।

विज्ञापन


तिग्मांशु धूलिया की महत्वाकांक्षी फिल्म 'मिलन टॉकीज' में काम करने के लिए श्रद्धा कपूर ने हामी भर दी थी, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। तिग्मांशु काफी हैरान हैं कि श्रद्धा इस तरह का कदम कैसे उठा सकती हैं।


ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, जब श्रद्धा इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थीं। उन्होंने अपने आप को खुशनसीब माना था कि उन्हें तिग्मांशु जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। लेकिन अब उनकी सोच क्यों बदल गई है?

विज्ञापन


दरअसल मामला यह है कि इसी बीच उन्हें विशाल भारद्वाज ने भी अपनी नई फिल्म 'हैदर' के लिए एप्रोच किया है। विशाल की पिछली फिल्मों की तरह ही हैदर भी शेक्सपियर के एक नाटक पर आधारित है। इस फिल्म की पृष्ठभूमि में कश्मीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने की जरूरत नहीं है कि श्रद्धा कश्मीरी गर्ल का किरदार निभाना चाहती हैं। इस फिल्म में उनके हीरो शाहिद कपूर होंगे। कमाल की बात यह है कि शाहिद ही 'मिलन टॉकीज' में भी उनके हीरो बनने वाले थे। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा और शाहिद की जोड़ी बनाई जा रही थी।



प्रियंका के फिल्म छोडऩे के बाद उनकी जगह श्रद्धा को हीरोइन बनाने की सोची गई। श्रद्धा ने प्रस्ताव खुशी से स्वीकार भी कर लिया था। श्रद्धा के फिल्म छोडऩे के बारे में तिग्मांशु का कहना है कि वे इस बारे में कुछ नकारात्मक नहीं बोलना चाहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed