फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor mobile wallpaper proves her love for rumored boyfriend Rahul Mody camera fans reaction report?

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर दिखाई दिया यह किसका चेहरा, क्या यही है उनका सच्चा प्यार

Mon, 13 Jan 2025 10:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Jan 2025 10:24 AM IST
सार

श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर ने सभी को चौंका दिया है। श्रद्धा के मोबाइल वॉलपेपर पर उनके साथ क्लोजअप तस्वीर से सभी को सरप्राइज कर दिया है। श्रद्धा के इस वॉवपेपर को देखने के बाद प्रशंसकों को यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर यह खास शख्त कौन है, जिसकी तस्वीर श्रद्धा ने अपने वॉलपेपर पर लगा रखी है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor mobile wallpaper proves her love for rumored boyfriend Rahul Mody camera fans reaction report?
श्रद्धा कपूर के मोबाइल पर किस खास शख्स की तस्वीर लगी है? - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, जब कल रविवार को मुंबई में किसी काम से बाहर निकलीं तो उनके मोबाइल के वॉलपेपर को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। श्रद्धा के वॉलपेपर पर उन्हीं के साथ एक शख्स की तस्वीर नजर आई, जिसे लेकर अब प्रशंसक लगातार कयास लगा रहे हैं कि आखिर यह खास शख्स कौन हैं।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर हो रही श्रद्धा के वॉलपेपर की चर्चा
सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर से ज्यादा उनके मोबाइल के वॉलपेपर की चर्चा हो रही है। श्रद्धा के प्रशंसकों को यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर वह कौन खास शख्स है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने मोबाइल के वॉलपेपर पर अपने साथ लगा रखी है। श्रद्धा के मोबाइल के वॉलपेपर पर उनके साथ किसी शख्त का क्लोजअप साफ दिखाई दे रहा है, जिस पर अब श्रद्धा के प्रशंसक लगातार कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है आखिर यह शख्स
श्रद्धा कपूर के वॉलपेपर पर लगी इस खास तस्वीर को लेकर प्रशंसकों में से कुछ का कहना है कि कहीं यह उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी तो नहीं हैं। इस दौरान श्रद्धा ने गुलाबी जैकेट और नीले रंग की लेगिंग के साथ फ्लैट्स पहने हुए कैजुअल लुक में दिखाई दीं। श्रद्धा ने कोई मेकअप नहीं किया था और अपने बालों को बांध रखा था, जब श्रद्धा अपनी कार की ओर बढ़ी तो उनके मोबाइल का वॉलपेपर साफ दिखाई दिया, जिसमें उनके साथ किसी लड़के की तस्वीर साफ दिखाई दी।
 
विज्ञापन

प्रशंसकों जानना चाहते हैं श्रद्धा के बॉयफ्रेंड की सच्चाई
श्रद्धा के प्रशंसक लगातार उनके मोबाइल के वॉवपेपर पर अपने कमेंट लगातार कर रहे हैं। कई प्रशंसकों का कहना है कि यह फोटो में दिख रहा व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी जैसा दिखता है। पिछले साल दिसंबर में श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ अपनी शाम की सैर से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी। उन्होंने वड़ा पाव की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "क्या मैं हमेशा आपको वड़ा पाव खाने के लिए मजबूर कर सकती हूं।" इस पोस्ट को श्र्द्धा ने राहुल को टैग भी किया था।
Paatal Lok 2: हाथीराम चौधरी का रोल निभाना लगा कैसा, जयदीप अहलावत ने पाताल लोक 2 के कई रहस्य से उठाया पर्दा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed