पाताल लोक अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे पसंदीदा क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज का दूसरा भाग पाताल लोक 2 बस कुछ ही दिनों में वापसी कर रहा है। निर्माताओं ने वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इसी बीच सीरीज में हाथीराम चौधरी की भूमिका से वापसी कर रहे जयदीप अहलावत ने सीरीज के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है।
2 of 5
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है पाताल लोक सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
पाताल लोक सीजन 2 में कई नए ट्विस्ट दिखाए गए हैं, जिसमें प्रवासी रहस्य और खतरनाक ड्रग सिंडिकेट्स की खोज की गई है, जबकि जयदीप अहलावत अपने हाथीराम चौधरी की भूमिका को फिर से दोहराते नजर आए। एक नए इंटरव्यू में, अभिनेता ने अपने किरदार को फिर से निभाने के बारे में खुलकर बात की और सीजन 2 के बारे में कई रहस्य से पर्दा भी उठाया।
3 of 5
जयदीप ने अपने किरदार को लेकर बताए कई रहस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने कहा कि चार साल के ब्रेक के बाद हाथीराम चौधरी की भूमिका में वापसी करने में उन्हें कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। जयदीप अहलावत ने आगे कहा, "सीजन 1 के आखिर तक हाथीराम ने खुद को आजाद महसूस कराया, उसे अपनी पत्नी, बेटे या सहकर्मियों के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं थी। वह अब पहले से ज्यादा शांत है और उसने अपनी परिस्थितियों को स्वीकार कर लिया है।''
4 of 5
सीरीज में देखने को मिलेंगे कई ट्विस्ट एंड टर्न्स
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे जयदीप अहलावत ने कहा, ''यह एक ऐसी भूमिका है जो मेरे बहुत करीब है और मैंने इसके साथ बहुत सारे यादगार पल बिताए और इसे फिर से निभाना घर वापस जाने जैसा था।" जयदीप ने पाताल लोक सीजन 2 को लेकर कहा, "सीजन 2 में बहुत सी चीजें सामने आएंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि बहुत सारी नई चुनौतियां आती हैं और ऐसा लगता है कि पुरानी कहानी से किरदार को जो अनुभव मिला है, वह अब काम आ रहा है।
5 of 5
पाताल लोक 2, 17 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी
- फोटो : सोशल मीडिया
नागालैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित, ट्रेलर में हाथीराम को दिखाया गया है, क्योंकि वह अपने भरोसेमंद सहयोगी इमरान अंसारी के साथ मिलकर सत्य की खोज में सामाजिक बुराइयों से लड़ता है। सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित, पाताल लोक 2, 17 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।