फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Shorgul' sheds light on Muzaffarnagar Riot

मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म ने उड़ाई नेताओं की नींद

Thu, 02 Jun 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 02 Jun 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
'Shorgul' sheds light on Muzaffarnagar Riot

राजनीतिक मुद्दों पर बनी फिल्मों के लिए रिलीज अक्सर आसान नहीं होती। ऐसा ही कुछ इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पृष्ठभूमिक पर बनी फिल्म शोरगुल (निर्देशकः जितेंद्र कुमार और पी.सिंह) के साथ होता दिख रहा है। फिल्म को सेंसर का प्रमाण पत्र मिलने के बाद से इसके निर्माताओं द्वारा यूपी के राजनीतिक/प्रशासनिक हलकों से टेलीफोन आ जा रही है।

विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत उनकी पार्टी के कई नेता फिल्म को रिलीज से पहले देखना चाहते हैं। फिल्म की कहानी के केंद्र में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे हैं। इस पॉलिटिकल ड्रामा में आशुतोष राणा, जिमी शेरगिल और संजय सूरी जैसे कलाकार हैं। फिल्म निर्माता कंपनी 24एफपीएस फिल्म्म की समीरा केलकर ने यूपी से फोनकॉल आने की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें दफ्तर जला देने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। केलकर ने माना कि शोरगुल पूरी तरह से राजनीतिक फिल्म है। मगर उन्होंने कहा कि इसमें जो भी दिखाया गया है वह वास्तविक सबूतों के आधार पर रचा गया है। फिल्म लोगों के सामने सच्चाई लाएगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो शोरगुल में बाबरी ध्वंस और गोधरा दंगों की बातें की गई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से खलबली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के नेता हैं शोरगुल से परेशान?

'Shorgul' sheds light on Muzaffarnagar Riot

इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो मुजफ्फरनगर दंगों की पृष्ठभूमि पर कुछ छोटी-बड़ी फिल्में बन रही हैं। निर्माताओं के अनुसार, शोरगुल का मुद्दा दंगे की राजनीति का पर्दाफाश करना है। शोरगुल में कुछ किरदारो का लुक यूपी के रसूखदार नेताओं से मिलता जुलता दिखाया गया है। फिल्म में संजय सूरी का लुक अखिलेश यादव जैसा, जिमी शेरगिल का लुक संगीत सोम जैसा और नरेंद्र झा का लुक आजम खान की तरह है। इन कलाकारों के नाम भी नेताओं की तर्ज पर मिथिलेश यादव, रंजीत ओम और आलिम खान रखे गए हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्र कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता आजम खान फिल्म में अपने जैसे दिखने वाले किरदार से इतने नाराज हैं कि वह निर्माताओं के खिलाफ फतवा जारी कराने की तैयारी में हैं। निर्माताओं के मुताबिक आजम को शिकायत है कि स्क्रिप्ट में उनके जैसा किरदार रचने से पहले इजाजत क्यों नहीं ली गई? शोरगुल के गाने कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने लिखे हैं और इससे कई लोगों को फिल्म में अलग ढंग की ‘राजनीति’ होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed