{"_id":"886ef9e6-a747-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"shootout-at-wadala-to-release-on-may-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"टली 'शूटआउट एट वडाला', अब तीन मई को रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टली 'शूटआउट एट वडाला', अब तीन मई को रिलीज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के प्रदर्शन की तारीख तीन मई तक टाल दी गयी है। पहले यह फिल्म एक मई को रिलीज हो रही थी।
विज्ञापन
संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह एक्शन फिल्म 2007 में आयी ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ का ‘प्रीक्वल’ है। यह फिल्म 'डोंगरी टू दुबई’ किताब पर आधारित है।
यह फिल्म मुंबई पुलिस द्वारा किये गये पहले मुठभेड़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें गैंगेस्टर मान्या सुर्वे वडाला में ढेर हो गया था। मान्या की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभायी है और यह घटना 1982 की है।
विज्ञापन
पहले यह फिल्म पिछले साल सात दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ के 30 नवंबर को प्रदर्शित होने के चलते इसका प्रदर्शन टाल दिया गया था।
विज्ञापन
फिर इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज करने की बात कही सामने आयी। अलग-अलग कारणों से यह फिल्म फिर टल गयी।
अंततः एक मई को इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया गया। फिल्म के निर्माताओं ने एक मई को पड़ने वाले श्रम दिवस को देखते हुए इसे तीन मई को कर दिया है।