{"_id":"614b36968ebc3e09031cf80b","slug":"shilpa-shetty-s-bodyguard-ravi-wins-internet-as-raj-kundra-returns-home-watch-viral-video-to-find-out-why","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: शिल्पा के बॉडीगार्ड ने जीता लोगों का दिल, राज कुंद्रा को ऐसे दी सुरक्षा, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: शिल्पा के बॉडीगार्ड ने जीता लोगों का दिल, राज कुंद्रा को ऐसे दी सुरक्षा, वायरल हो रहा वीडियो
Wed, 22 Sep 2021 07:41 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:41 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड रवि की इंटरनेट पर तारीफ हो रही है। रवि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भागकर सुरक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड रवि की इंटरनेट पर तारीफ हो रही है। रवि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भागकर सुरक्षा दे रहे हैं। उनके इस काम की जमकर तारीफ हो रही है। इस वीडियो में राज कुंद्रा को जेल से छुटने के बाद सुरक्षा देते हुए रवि इधर-उधर भागते और परेशान होते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो गाड़ी के आगे-आगे भाग रहे हैं और लोगों को रास्ता छोड़ने के लिए कह रहे हैं। इस दौरान वह पीछे-पीछे चिल्लाते हुए लोगों से रास्ता छोड़ने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा अश्लील वीडियो मामले में दो महीने तक जेल में रहकर मंगलवार को घर लौटे हैं। जब वो घर पहुंचे तो पूरा मीडिया उनके घर के सामने था। ऐसे में जब राज की गाड़ी घर के पास आई तो शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड रवि ने बेहतरीन तरीके से अपना फर्ज निभाया, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
हालांकि, तारीफ के साथ ही कुछ यूजर्स रवि को ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है राज की गाड़ी पीछे-पीछे चल रही है और बॉडीगार्ड आगे रास्ता बनाते हुए तेजी से भाग रहा है। लोग रवि के इस जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि जब शिल्पा शेट्टी के पिता का निधन हुआ था, उस वक्त भी रवि पूरे वक्त सुनंदा शेट्टी के साथ खड़े नजर आए थे।