फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shiddat 2 Parineeti Chopra Left Sunny Kaushal Starring movie due to change in dates and other films reports

Shiddat 2: परिणीति चोपड़ा ने 'शिद्दत 2' से खींचा हाथ! सनी कौशल स्टारर फिल्म छोड़ने के पीछे बताई यह वजह

Thu, 22 Jun 2023 11:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 22 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

ओटीटी पर 'शिद्दत' की सफलता के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में इसके सीक्वल की घोषणा की थी। जहां फिल्म में सनी कौशल एक बार फिर जग्गी की भूमिका निभाने वाले थे, वहीं परिणीति को मुख्य भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया था। लेकिन अब खबरें हैं कि अभिनेत्री ने फिल्म छोड़ दी है।

विज्ञापन
Shiddat 2 Parineeti Chopra Left Sunny Kaushal Starring movie due to change in dates and other films reports
सनी कौशल, परिणीति चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

परिणीति चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के संग अफेयर और फिर सगाई के कारण परिणीति खबरों में लगातार बनी हुई हैं। हालांकि, इन सभी के साथ परिणीति की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बीते दिनों बड़ी खबर आई थी। दरअसल, अभिनेत्री ने साल 2021 में आई रोमांटिक फिल्म 'शिद्दत' का दूसरा पार्ट साइन किया था, जिसमें वह सनी कौशल के साथ इश्क फरमाती नजर आने वाली थी। इस खबर से जहां परिणीति के फैंस बहुत खुश हुए थे, वहीं अब कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनसे उनका दुखी होना बनता है। दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति ने 'शिद्दत 2' से अपने हाथ खींच लिए हैं। चलिए जानते हैं क्यों...

विज्ञापन

Shiddat 2 Parineeti Chopra Left Sunny Kaushal Starring movie due to change in dates and other films reports
सनी कौशल, परिणीति चोपड़ा - फोटो : social media

ओटीटी पर 'शिद्दत' की सफलता के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में इसके सीक्वल की घोषणा की थी। जहां फिल्म में सनी कौशल एक बार फिर जग्गी की भूमिका निभाने वाले थे, वहीं परिणीति को मुख्य भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया था। लेकिन हालिया चर्चाओं की मानें तो परिणीति ने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, 'शिद्दत 2' की शूटिंग अगस्त में शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे अक्तूबर-नवंबर तक टाल दिया गया है। शेड्यूल में हुए इस बदलाव के कारण परिणीति इस फिल्म से अलग होती नजर आ रही हैं।
Tenoch Huerta: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद तेनोच ह्यूर्टा ने छोड़ी नेटफ्लिक्स फिल्म, बताई फैसले की यह वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

Shiddat 2 Parineeti Chopra Left Sunny Kaushal Starring movie due to change in dates and other films reports
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कथित तौर पर परिणीति चोपड़ा ने 'शिद्दत 2' की शूटिंग डेट्स में हुए इस बदलाव के कारण ही छोड़ा है। दरअसल, अभिनेत्री के पास दो अनटाइटल्ड फिल्में पाइपलाइन में हैं और वह इस साल अक्तूबर में राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी की तैयारियों में भी व्यस्त रहने वाली हैं। डेट क्लैश को देखते हुए परिणीति चोपड़ा और निर्माता दिनेश विनन ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। कथित तौर पर निर्माताओं ने परिणीति की भूमिका के लिए वामीका गब्बी से संपर्क किया है।

विज्ञापन

Shiddat 2 Parineeti Chopra Left Sunny Kaushal Starring movie due to change in dates and other films reports
शिद्दत - फोटो : social media

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'शिद्दत' में सनी कौशल और राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थे, जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था। फिल्म में राधिका-सनी को जोड़ी और केमिस्ट्री को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। 'शिद्दत' के सीक्वल का निर्देशन करण शर्मा द्वारा किया जाएगा।
Adipurush Controversy: 'इन्हें डूब के मर जाना चाहिए...' आदिपुरुष के मेकर्स पर जमकर बरसे 'रामायण' के लक्ष्मण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed