फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill scolds her security guard from stopping her fan receives a gold bracelet video went viral

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल को देख फूट-फूटकर रोने लगी फैन, अभिनेत्री ने लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 26 Nov 2022 04:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Nov 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill scolds her security guard from stopping her fan receives a gold bracelet video went viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस फेम शहनाज गिल को चाहने वालों का कमी नहीं है। दिन-ब-दिन अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग बढ़ते जा रही है। हाल ही में उनकी फैन फॉलोइंग इस का एक उदाहरण देखने को मिला है।  सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के फैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल की फैन फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री उन्हें गले लगाकर चुप कराती दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन

सामने आए वीडियो में शहनाज गिल की फैन रोते-रोते यह कहती सुनाई दे रही हैं कि 'मेरा सपना पूरा हो गया'। इतना ही नहीं उनकी फैन ने रोते-रोते उन्हें गले लगा लिया। जब शहनाज के लाख समझाने पर भी वह चुप नहीं हुईं और शहनाज को कड़ा पहनाने की जिद करने लगीं। शहनाज ने अपना बढ़ाया और फैन के हाथ से कड़ा पहना। इसके बाद जब उनकी फैन ने अपने हाथ से रिंग निकालकर शहनाज को देने की कोशिश की तो उन्होंने लेने से साफ इनकार कर दिया और कहा 'मैंने यह कड़ा लिया ना। अब यह रिंग नहीं लूंगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज ने अपनी फैन संग तस्वीरें खिंचवाई और मीडिया को उनकी व फैन की साथ में फोटो लेने को कहा। शहनाज के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस व्यवहार ने सोशल मीडिया पर फैंस को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। एक यूजर ने लिखा, शहनाज अपने फैंस की कद्र करना जानती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, यह लड़की रोज अपने व्यवहार से हमें हैरान कर देती है। एक और यूजर ने लिखा, पब्लिक कभी-कभी ज्यादा कर देती है, वे भी एक इंसान हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वर्क प्रोजेक्ट की बात करें तो शहनाज 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं, जिसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू हैं। यह 2014 में रिलीज हुई तामिल फिल्म वीरम का रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed