{"_id":"9ce593d0-e879-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shatrughan-sinha-gets-emotional-while-watching-lootera","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी की फिल्म देख क्यों रोए शत्रुघ्न सिन्हा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी की फिल्म देख क्यों रोए शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'लुटेरा' में सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभायी। सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा को यह फिल्म इतनी अच्छी और भावुक करने वाली लगी कि वह खुद को रोने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
रणबीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अभिनित फिल्म 'लुटेरा' दर्शकों को पसंद आ रही है। इस फिल्म में सोनाक्षी की ऐक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। कहा जा रहा है कि यह सोनाक्षी की पहली ऐसी फिल्म है जिसे उनके अभिनय के लिए याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
जब इस फिल्म को सोनाक्षी के पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा देखने गए तो वह फिल्म देखकर भावुक हो गए। शत्रुघन को सोनाक्षी की ऐक्टिंग उसमें भी खासकर उनके इमोशनल सीन बहुत अच्छे लगे।
विज्ञापन
इसके पहले सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी सोनाक्षी की तारीफ कर चुकी हैं। 'लुटेरा' में सोनाक्षी के अभिनय को देखकर वह अचंभित हैं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा था कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी उन्हें कोई सलाह देने या कुछ कहने से पहले दो बार सोचेंगे।
फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर आई पूनम ने कहा कि मैं समझती हूं, इस फिल्म के बाद उसके पिता भी कोई सलाह या शिक्षा देने से पहले दो बार सोचेंगे, क्योंकि उसने शानदार प्रदर्शन किया है।