फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shatrugan Sinha remembers dharmendra his memories will live with us forever Prayers and condolences

'धरम जी एक दयालु आत्मा...', शत्रुघ्न सिन्हा को फिर से सताई धर्मेंद्र की याद; दोस्त के लिए लिखा इमोशनल नोट

Mon, 01 Dec 2025 10:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 01 Dec 2025 10:15 AM IST
सार

Shatrugan Sinha Again Remembers Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद हर कोई उन्हें काफी मिस कर रहा है। उनके प्रिय मित्र और सह-कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक बार फिर से अपने दोस्त की याद में एक इमोशनल नोट लिखा है।

विज्ञापन
Shatrugan Sinha remembers dharmendra his memories will live with us forever Prayers and condolences
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : X

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आज अपने सबसे प्यारे दोस्त धर्मेंद्र को फिर से याद किया। उन्होंने धरम जी की याद में एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

दोस्त की याद में इमोशनल हुए शत्रुघ्न
शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के परिवार से मुलाकात की और ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया। शत्रुघ्न ने एक्स पर लिखा, 'आज हमारे सबसे प्यारे पारिवारिक मित्र धर्मेंद्र जी के घर गए। इस दुख की घड़ी में बड़े भाई को खोने का गम देखकर दिल टूट गया। उनकी दोनों प्यारी बेटियों एशा और अहाना से मिले। उन्हें ढेर सारी सांत्वना दी।' आगे शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, 'धरम जी बहुत नेक और नरम दिल इंसान थे। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। इस मुश्किल वक्त में उनके लिए प्रार्थना करते हैं। भगवान सबको यह दुख सहने की शक्ति दे। ऊं शांति शांति शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी धर्मेंद्र की याद में पोस्ट कर चुके हैं शत्रुघ्न
आज से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने 29 नवंबर, 2025 को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में शत्रुघ्न ने लिखा कि वह दिल्ली से लौट रहे थे और लौटते समय वह बहुत दुखी मन से अपने सबसे प्रिय पारिवारिक मित्र के घर गए। जहां पर उन्होंने धर्मेंद्र के दोनों बेटों (सनी देओल और बॉबी देओल) और पूरे परिवार के साथ मुलाकात की। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, 'धरम जी एक अद्भुत व्यक्तित्व के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कई लोगों के जीवन को छुआ है। वह हमेशा अमर रहेंगे। इस दुखद समय में उनके परिवार को ईश्वर शांति और शक्ति प्रदान करें।'
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र
दिग्गज भारतीय अभिनेता और निर्माता धर्मेंद्र ने 65 साल के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'ब्लैकमेल', 'आग ही आग', 'हमसे न टकराना', 'शहजादे' और 'लोहा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया। उन्होंने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 89 साल थी।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के जलसा के बाहर फिर लगा फैंस का जमावड़ा, भावुक हुए बिग बी, लिखा, 'मुस्कुराहटें जो जीने देती हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed