फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan meet fans outside jalsa tweet for fans T 5582 the smiles that make me live

अमिताभ बच्चन के जलसा के बाहर फिर लगा फैंस का जमावड़ा, भावुक हुए बिग बी, लिखा, 'मुस्कुराहटें जो जीने देती हैं'

Mon, 01 Dec 2025 09:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 01 Dec 2025 09:07 AM IST
सार

Amitabh Bachchan T 5582: मेगास्टार अमिताभ बच्चन हर बार की तरह इस बार भी वादे के अनुसार अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर फैंस से मिले। उन्होंने जोश के साथ फैंस से मुलाकात की और इस भावुक पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

विज्ञापन
amitabh bachchan meet fans outside jalsa tweet for fans T 5582 the smiles that make me live
अमिताभ बच्चन - फोटो : X

विस्तार

अमिताभ बच्चन के फैंस को उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। यही वजह है कि बिग बी ज्यादातर रविवार को अपने मुंबई स्थित बंगले जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलने आते हैं। बीते रविवार को भी बिग बी ने फैंस से मुलाकात की और साथ ही इस पल को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और एक इमोशनल नोट भी लिखा।
विज्ञापन

बिग बी का पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बिग बी ने फैंस के साथ अपनी मुलाकात के पल की एक खास तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने अपने फैंस के लिए लिखा, 'T 5582- मुस्कुराहटें जो मुझे जीने देती हैं और अस्तित्व में लाती हैं।' इसके साथ ही बिग बी ने यह भी लिखा कि फैंस की यह खुशी ही उन्हें आगे काम करने की ताकत देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में जटायु के किरदार के लिए वॉयस ओवर करेंगे। इस फिल्म में बिग बी के अलावा रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला भाग 2026 में रिलीज होगा। वहीं 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'कल्कि 2' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। बहरहाल, इन दिनों बिग बी लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) सीजन 17 की होस्टिंग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed