फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shark Tank India season 2 Judge Anupam Mittal Hospitalized Entrepreneur undergoes Surgery shares video

Anupam Mittal: शार्क टैंक इंडिया 2 के जज अनुपम मित्तल अस्पताल में भर्ती, साझा किया पोस्ट

Thu, 23 Mar 2023 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Mar 2023 09:38 AM IST
सार

अनुपम मित्तल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Shark Tank India season 2 Judge Anupam Mittal Hospitalized Entrepreneur undergoes Surgery shares video
अनुपम मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शार्क टैंक इंडिया का सीजन 2 दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। इस शो में जज की भूमिका में नजर आए अनुपम मित्तल को भी खूब पसंद किया गया। हालांकि, फिलहाल उन्हें लेकर जो खबर है, वह फैंस को परेशान कर सकती है। अनुपम मित्तल अस्पताल में भर्ती हैं। उनके हाथ में चोट आई है। खुद अनुपम ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। अनुपम के हाथ की सर्जरी हुई है।

विज्ञापन

Erica Fernandes : भारत छोड़ दुबई में शिफ्ट हुईं 'कसौटी जिंदगी के' की प्रेरणा, यह है असली वजह
विज्ञापन


लिखा मोटिवेशनल कैप्शन
अनुपम मित्तल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक सपोर्ट बैंड लिपटी हुई है। हालांकि, इस मुश्किल में भी वह मानसिक रूप से मजबूत बने हुए हैं। उनके मोटिवेशनल कैप्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की कमाई में आया उछाल, 'तू झूठी मैं मक्कार' का ऐसा रहा हाल
 
बोले- फिर से उठो और लड़ो
अनुपम मित्तल ने लिखा है, 'मंजिल जब और दूर हो जाए...तो फाइट हार्डर। इसके अलावा अनुपम ने यह भी जिक्र किया है कि वह कई वर्षों से अपने आप को शेप में लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब वह लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं, तो जिंदगी उन्हें पीछे धकेल देती है। अनुपम मित्तल ने लिखा है, 'असफलताओं के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम फिर से उठ सकते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Mittal (@anupammittal.me)



फैंस कर रहे दुआ
अनुपम मित्तल के इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अपना ख्याल रखिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब आप दूसरों के लिए प्रेरणा होते हैं तो आपको कई स्तर पर और ज्यादा मजबूत बनकर पेश आना पड़ता है।' आपको बता दें कि 'शार्क टैंक इंडिया 2' में छह जज नजर आए, जिन्हें शार्क के रूप में जाना गया। यह जज अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह, पीयूष बंसल और अमित जैन हैं। हाल ही में सीजन 2 खत्म हुआ है।
Kangana Ranaut: इस तरह ‘तनु वेड्स मनु’ की हीरोइन बनीं कंगना रणौत, निर्माता विनोद बच्चन का दिलचस्प खुलासा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed