फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   erica fernandes shits to dubai because of this reason actress says i felt a little stagnated read story here

Erica Fernandes : भारत छोड़ दुबई में शिफ्ट हुईं 'कसौटी जिंदगी के' की प्रेरणा, यह है असली वजह

Thu, 23 Mar 2023 01:23 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 23 Mar 2023 01:23 AM IST
सार

टीवी के पॉपुलर शोज 'कसौटी जिंदगी के 2' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस हाल ही में दुबई शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस कई महीनों से दुबई में रेजिडेंट के तौर पर रह रही हैं।

विज्ञापन
erica fernandes shits to dubai because of this reason actress says i felt a little stagnated read story here
एरिका फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस हाल ही में दुबई शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस कई महीनों से दुबई में रेजिडेंट के तौर पर रह रही हैं। एरिका टीवी के पॉपुलर शोज 'कसौटी जिंदगी के 2' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों शोज से एक्ट्रेस को काफी फेम मिला था। एक्ट्रेस काम के सिलसिले में लगातार भारत आती-जाती रहती हैं। वहीं, उन्हें लगता है कि दुबई से मुंबई जाना गोरेगांव से नायगॉन पहुंचने से ज्यादा जल्दी और आसान है।

विज्ञापन


'मैं ग्रोथ की तलाश में थी'
भारत छोड़कर दुबई में शिफ्ट होने को लेकर एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैं ग्रोथ की तलाश में थी। उन्होंने कहा था कि यह काम के संबंध के बारे में नहीं है कि आपने कितना काम किया है। यह इस बारे में है कि आगे क्या? और मुझे थोड़ा महसूस हुआ कि ग्रोथ रुक गई है और मैं ऐसा नहीं चाहती हूं। इसलिए मुझे अगला कदम उठाने की जरूरत थी और इसलिए मैंने किया। 
विज्ञापन


दुबई को लेकर अच्छा रहा एक्सपीरियंस
उन्होंने आगे कहा कि दुबई हमेशा घर रहा है, इसलिए मैं ये नहीं कहूंगी कि यह  मेरे कंफर्ट जोन से बाहर जा रहा है। मेरा परिवार दुबई में है। इसलिए मैं यहां बिना किसी डर के आराम से रह सकती हूं। हालांकि, मैं काम के सिलसिले में अक्सर इंडिया आती-जाती रहती हूं।एरिका का मानना है, 'दुबई एक खूबसूरत जगह है। उन्होंने कहा कि यहां एक ही छत के नीचे कई राष्ट्रीयताएं हैं। दुबई में देश-विदेश के लोग रहते हैं,जिससे विभिन्न विश्व संस्कृतियों के बारे में जानने को मिलता है। उन्होंने कहा कि बतौर रेजिडेंट के रूप में मेरा काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हिट शोज में आईं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो एरिका को 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से काफी पॉपुलर हुईं थीं। उन्हें इस शो में शहिर शेक के साथ काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो 'कसौटी जिंदगी की 2' में पार्थ समथान और हिना खान के साथ नजर आईं।

यह भी पढ़ें-  Indian Matchmaking: नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर बनेंगी जोड़ियां, 'इंडियन मैचमेकिंग' का तीसरा सीजन जल्द देगा दस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed