Shark Tank India 2: विनीता सिंह को स्विमिंग करते समय आया पैनिक अटैक, शेयर किया भावुक नोट
शार्क टैंक इंडिया 2 में बतौर जज नजर आने वाली विनीता सिंह ने एक ट्रायथलॉन में भाग लिया था। इस दौरान स्विमिंग करते समय उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। इसके चलते वह रेस में आखिरी पायदान पर पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शार्क टैंक इंडिया 2 की जज और शुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर विनीता सिंह एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन होने के साथ साथ एक शानदार एथलीट भी है। विनीता ने कई सारे मैराथन और ट्रायथलॉन रेसों में हिस्सा लिया है। और हाल ही में विनीता ने ट्रायथलॉन में हिसा लिया जिसे कि उन्होंने अभी तक की सबसे मुश्किल रेस बताया है। इस दौरान स्विमिंग करते समय उन्हें पैनिक अटैक आ गया था।
विनीता सिंह ने भावुक नोट शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं आखरी आई।' इसके बाद उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं स्विमिंग को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही हूं। हालांकि, दुर्भाग्य से सभी ट्रायथलॉन स्विमिंग से शुरू होती हैं। वह भी खुले समुद्र में होती है। पिछले सप्ताह शिवाजी ट्रायथलॉन मेरे जीवन की सबसे कठिन रेस थी। इसमें बहुत लहरें उठ रही थी और हवा चल रही थी। इसके चलते मुझे पैनिक अटैक आ गया। वह भी 1 घंटे था। हालांकि, कई लोगों ने मेरा मनोबल बढ़ाया। मैं सांस नहीं ले पा रही थी, तो मैंने उन्हें ले चलने के लिए कहा। मुझे रेस्क्यू टीम उठाकर लेकर आई और मैंने क्विट करने करने का निर्णय लिया जो कि मेरे लिए बहुत पेनफुल था'।
यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नहीं मिलेगी बच्चों की कस्टडी? पत्नी आलिया के वकील ने बताई वजह