Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन को बच्चों की कस्टडी मिलने में दिक्कत, लेकिन दहेज प्रताड़ना की याचिका में राहत
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि बच्चों की कस्टडी का फैसला कोर्ट से होगा।
विस्तार
मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दायर दहेज उत्पीड़न की याचिका को खारिज कर दिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एक्टर की पूर्व पत्नी जैनब की तरफ से एक्टर के खिलाफ दायर की गईं दो याचिका अदालत ने खारिज की है। नवाज के वकीलों- अदनान शेख और दृष्टि खुराना के मुताबिक, 'जैनब ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्नी होने का झूठा दावा करते हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज की थी। अदालत ने दोनों मामलों को तलाक के दस्तावेज पेश करने के बाद खारिज कर दिया।' दूसरी तरफ एक्टर अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से चल रही कानूनी लड़ाई के बीच कई बार अपने बच्चों और उनकी शिक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए और वह दुबई वापस जाएं। वहीं, इस मामले में एक्टर की पत्नी आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी का बयान सामने आया है। उन्होंने बच्चों की कस्टडी को लेकर बात की है।
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान वकील रिजवान सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अन्य सभी मामलों के साथ-साथ बच्चों की कस्टडी का फैसला भी कोर्ट करेगा। इस बीच बच्चे तब तक भारत में ही अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। एक्टर नवाजुद्दीन को सिर्फ एक प्रोवाइडर होने के आधार पर बच्चों की पूरी कस्टडी नहीं मिल सकती है।'
Trailer Out: रॉबर्ट डी नीरो स्टारर 'अबाउट माय फादर' का ट्रेलर आउट, थिएटर में इस दिन लोगों को हंसाएगी फिल्म
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउसहेल्प सपना की कहानी मीडिया के सामने लाने में भी रिजवान सिद्दीकी अहम कड़ी रहे। उन्होंने ही सबसे पहले यह जानकारी साझा की थी कि सपना वहां क्या फेस कर रही हैं। इसके अलावा रिजवान ने यह भी खुलासा किया कि आलिया सिद्दीकी आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। रिजवान सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों ने आलिया सिद्दीकी को घर से निकालने के लिए हर संभव कोशिश की।
Kangana Ranaut: कंगना ने खुद को बताया मधुबाला की कॉपी, बोली- कॉलेज के दिनों उनके जैसी दिखती थी
इसके अलावा वकील रिजवान ने नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर आलिया को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों ने कई दिनों तक मेरी क्लाइंट को खाना भी नहीं दिया है। वह उन्हें सोने के लिए बिस्तर तक नहीं दे रहे हैं और ना ही नहाने के लिए बाथरूम दे रहे हैं। आलिया के कमरे में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा दिया गया है। उनके कमरे के बाहर 24 घंटे बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं। बता दें कि हाउसहेल्प ने जो आरोप लगाए, उन्हें नवाजुद्दीन खारिज कर चुके हैं।
Rakhi Sawant-Adil Durrani: ड्राइवर है राखी सावंत का पति आदिल, सच्चाई सामने आते ही फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस