Smriti Irani Daughter Wedding : स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ने लिए सात फेरे, देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर
शेनेल ईरानी की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी है। खींवसर फोर्ट बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। इस हाई प्रोफाइल शादी को बहुत ही पर्सनल रखा गया था। शादी में ईरानी और भल्ला परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बेटी की शादी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बहुत ही खुश नजर आईं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में बारात में जमकर डांस भी किया। खींवसर फोर्ट की एक खास जगह पर दूल्हा और दुल्हन के वरमाला का कार्यक्रम रखा गया था।
OTT: आखिर 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' ओटीटी पर रिलीज क्यों नहीं हुई? जानें क्या है पूरा माजरा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ने और घर- परिवार के खास मेहमानों को ही शादी में आमंत्रित किया गया था। इस खास शादी के लिए धोरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया हैं। खींवसर फोर्ट में विशेष तैयारी की गई थी। रेतीले धोरों को लाइट्स और फूलों से सजाया गया था। इस दौरान कालबेलिया डांस की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ राजस्थानी सॉन्ग पर जमकर धमाल हुआ। गुरुवार को शैनेल और अर्जुन की शादी के फंक्शन सुबह से शाम तक हुए।
The Black Tiger: आखिर कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रवीन्द्र कौशिक? बड़े पर्दे पर आने जा रही रियल हीरो की असली कहानी
शादी से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। अर्जुन भल्ला विंटेज कारों के काफिले में बारात लेकर पहुंचे थे। इससे पहले गुरुवार सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक रेगिस्तान में नाश्ता हुआ। इसके बाद 11 बजे चूड़ा की रस्म हुई और 12:30 बजे लंच हुआ। वहीं, दोपहर करीब 3 बजे फोर्ट से ही ढोल-नगाड़ों के साथ बारात भी निकली। बारात पहुंचने पर दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हे पक्ष के लोगों को साफा पहनाया गया। इसके बाद बारात स्वागत हुआ और वरमाला की रस्म पूरी की गई।
Rajkumar Hirani: डंकी के बाद इस बायोपिक का निर्देशन करेंगे राजकुमार हिरानी, शाहरुख को दिया था फिल्म का ऑफर
तीन दिवसीय कार्यक्रम बेहद ही शानदार तरीके से किया गया। वहीं, अब शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की शादी के बाद रिसेप्शन के लिए भी एक खास जगह को चुना गया। पूल साइड पर रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।
Sonu Sood: फैंस ने बनवाया अपने मसीहा सोनू सूद का चौथा मंदिर, अभिनेता बोले- मैं इसके लायक नहीं