फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   the black tiger indian spy ravindra kaushik anurag basu announced biopic on him

The Black Tiger: आखिर कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रवीन्द्र कौशिक? बड़े पर्दे पर आने जा रही रियल हीरो की असली कहानी

Thu, 09 Feb 2023 06:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 09 Feb 2023 06:56 PM IST
सार

हाल ही में अनुराग बसु ने रॉ ऑफिसर रवीन्द्र कौशिक के जीवन पर एक बायोपिक बनाने की घोषणा की है। फिलहाल फिल्म का नाम 'द ब्लैक टाइगर' रखा गया है। यह फिल्म रवीन्द्र के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित होगी।

विज्ञापन
the black tiger indian spy ravindra kaushik anurag basu announced biopic on him
अनुराग बसु, रवीन्द्र कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में जासूसी पर आधारित फिल्मों के लिए एक अलग जगह है। हिंदी सिनेमा में अब तक जासूसी पर बहुत सी फिल्में पहले भी बन चुकी हैं। इन दिनों फिल्म पठान की भी खूब जोरों पर चर्चा है, जिसमें शाहरुख खान ने एक जासूस की ही भूमिका निभाई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चांदी कूट रही है और नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। पठान से पहले नए नवेले दूल्हा बने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी सिद्धार्थ ने एक जासूस की भूमिका अदा की थी। अब जासूसी पर एक और फिल्म बनने जा रही है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

the black tiger indian spy ravindra kaushik anurag basu announced biopic on him
रवीन्द्र कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अनुराग बसु ने रॉ ऑफिसर रवीन्द्र कौशिक के जीवन पर एक बायोपिक बनाने की घोषणा की है। फिलहाल फिल्म का नाम 'द ब्लैक टाइगर' रखा गया है। यह फिल्म रवीन्द्र के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित होगी। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अनुराग बसु ने कहा, रविद्र कौशिक की बायोपिक साहस की कहानी है। उन्होंने 20 साल की उम्र से ही देश की सुरक्षा के लिए कई ऐसे काम किए, जिससे 70 से 80 के दशक में देश को बहुत फायदा हुआ'।

इसे भी पढ़ें- Smriti Irani: आज शादी के बंधन में बंधने जा रहीं स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल, जानें कब होगा कौन-सा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

the black tiger indian spy ravindra kaushik anurag basu announced biopic on him
रवीन्द्र कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग बसु ने आगे कहा, 'हमने इतिहास का काफी हिस्सा भुला दिया है, जिसे हमको जानने की जरूरत है'। बता दें कि द ब्लैक टाइगर में रवीन्द्र कौशिक की बहादुरी के किस्से दिखाए जाएंगे। इस रवीन्द्र रॉ के एक शातिर जासूस थे। वह महज 20 साल के थे जब वह अपने पहले मिशन पर गए थे। रवीन्द्र को भारत के बेहतरीन जासूसों में से एक माना जाता है। अपनी बुद्धिमानी के कारण वह पाकिस्तान के उच्च सैन्य पदों के अधिकारियों तक पहुंच गए थे। वह करीब आठ साल पाकिस्तानी सेना में मेजर बनकर रहे। इसी प्रतिभा के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 'द ब्लैक टाइगर' नाम दिया था।

विज्ञापन

the black tiger indian spy ravindra kaushik anurag basu announced biopic on him
रवीन्द्र कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

1983 में रवीन्द्र का राज खुल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगी थी, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। आखिरकार पाकिस्तानी एजेंसियों ने उन्हें पकड़कर सियालकोट की जेल में कैद कर लिया। इस दौरान उन्हें टॉर्चर किया गया और कई मुकदमे भी चलाए गए। 2001 में टीबी और हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed