फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani to work on Lala Amarnath Biopic after Shah Rukh Khan Dunki

Rajkumar Hirani: डंकी के बाद इस बायोपिक का निर्देशन करेंगे राजकुमार हिरानी, शाहरुख को दिया था फिल्म का ऑफर

Thu, 09 Feb 2023 06:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Feb 2023 06:51 PM IST
सार

डंकी के बाद राजकुमार हिरानी के अगले प्रोजेक्ट से भी पर्दा उठ गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डंकी बनाने के बाद राजकुमार हिरानी मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाएंगे।

विज्ञापन
Rajkumar Hirani to work on Lala Amarnath Biopic after Shah Rukh Khan Dunki
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। सिनेमाघरों में उनकी फिल्म पठान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 450 करोड़ से अधिक का कारोबार करके नया रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। फिलहाल शाहरुख इन दिनों अपने दो और प्रोजेक्ट्स जवान और डंकी पर काम कर रहे हैं। फिल्म डंकी को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं, यही वजह है कि इस फिल्म का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बिगड़ी तबीयत, अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग की कैंसिल
विज्ञापन

इस बीच अब डंकी के बाद राजकुमार हिरानी के अगले प्रोजेक्ट से भी पर्दा उठ गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डंकी बनाने के बाद राजकुमार हिरानी मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार कुमार हिरानी ने शाहरुख खान को डंकी के साथ लाला अमरनाथ की बायोपिक का भी ऑफर दिया था। हालांकि, शाहरुख ने डंकी को चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- TRP Week 5: ‘अनुपमा’ के गढ़ में ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने मारी सेंध, इस हफ्ते टॉप पांच में रहे ये सीरियल
रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की तैयारी हिरानी साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन शाहरुख की ओर डंकी को चुने जाने के बाद इसे रोक दिया गया था। अब हिरानी डंकी के बाद दोबारा इस बायोपिक को बनाने का मन बना रहे हैं। दावों की मानें तो इसके लिए उन्होंने राइटिंग टीम को स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए कह दिया है। 
यह भी पढ़ें-  Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा
बता दें कि हिरानी बॉलीवुड के उन डायरेक्टरों में से एक हैं जिन्होंने अब तक केवल सुपहिट फिल्में बनाई हैं। मुन्नाभाई एमबीबीएस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हिरानी ने अब तक लगे रहो मुन्नाभाई, थ्री इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है। अब वह शाहरुख खान के साथ डंकी पर काम कर रहे हैं। फिल्म को इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed