{"_id":"63e4e995cc48d55a73079677","slug":"sonu-sood-fans-built-temple-in-telangana-border-actor-said-i-don-t-deserve-so-much-honour-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: फैंस ने बनवाया अपने मसीहा सोनू सूद का चौथा मंदिर, अभिनेता बोले- मैं इसके लायक नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: फैंस ने बनवाया अपने मसीहा सोनू सूद का चौथा मंदिर, अभिनेता बोले- मैं इसके लायक नहीं
Thu, 09 Feb 2023 06:10 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:10 PM IST
सार
Sonu Sood:सेलिब्रिटी पेज विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सोनू सूद का मंदिर बना है और वहां उनके फैंस इकट्ठे होकर अभिनेता की मूर्ति पर फूल बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनू सूद बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने हीरो के साथ-साथ विलेन का किरदार भी बखूबी निभाया है। कोरोना काल में अभिनेता ने लोगों की मदद करके जो दरियादिल दिखाया था, उसके बाद से फैंस अभिनेता को अपना मसीहा मानते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने घरों से दूर दूसरे राज्यों में फंसों लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया था। इसके उन्होंने तमाम जरूरतमंदों को खाने की सामग्री भी बांटी है, साथ ही जरुरमंदों के लिए ऑक्सीजन की भी व्यवस्था कराई थी। अब एकबार फिर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का तेलंगाना की सीमा पर एक मंदिर बनवा दिया गया है।
विज्ञापन
सेलिब्रिटी पेज विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सोनू सूद का मंदिर बना है और वहां उनके फैंस इकट्ठे होकर अभिनेता की मूर्ति पर फूल बरसा रहे हैं। जिसके पीछे एक बैनर लगा हुआ है, इस पर लिखा हुआ है, भारत के असली हीरो सोनू सूद मंदिर। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि फैंस अपने मसीहा का मंदिर देख काफी खुश हो रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस बारे में जब एक मीडिया एजेंसी ने सोनू सूद से बातचीत की तो उन्होंने कहा- 'अभी अभी एक और मंदिर के बारे में पता चला, जो आंध्र और तेलंगाना की सीमा पर बना है। यह चौथा मंदिर है। इसस पहले तेलंगाना, आंध्र और एक चेन्नई में मंदिर बनाया गया। मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं वास्तव में आभारी हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं, लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मैं इसके लिए पूरी तरह से योग्य नहीं हूं। मैं हमेशा कहानियों या किताबों में पढ़ता था और कभी-कभी खबरों पर भी कि लोग इतना प्यार करते थे। कभी नहीं सोचा था कि मुझे भी इतना प्यार दिया जाएगा, मैं बस हर एक व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं'।
इसे भी पढ़ें- Bollywood: महिलाओं ने गढ़े ऐसे किरदार कि लोग कर उठे वाह-वाह, फिल्मों ने भी मचाई धूम
सोनू सूद ने आगे कहा, 'जो लोग जो मेरा मंदिर बना रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहूंगा कि अगर मंदिर के बजाए आप कुछ स्कूल और अस्पताल बना सकते हैं जो लोगों को शिक्षा और जरूरतमंदों का इलाज देने में मदद करेगा, इस ओर भी अपने कदम बढ़ाएं'।