{"_id":"62cbf3fc149cd97cab70221d","slug":"shamshera-actor-ranbir-kapoor-wants-a-son-or-a-daughter-says-mujhe-to-beti-hi-chahiye-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: बेटा या बेटी, क्या चाहते हैं रणबीर कपूर? नेशनल टीवी पर किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: बेटा या बेटी, क्या चाहते हैं रणबीर कपूर? नेशनल टीवी पर किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसके अलावा, उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिसमें एक 'शमशेरा' है। हाल ही में, रणबीर अपनी फिल्म 'शमशेरा' का प्रमोशन करने स्टार प्लस के शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता ने शो में खुलासा किया कि रणबीर बेटी के पिता बनना चाहते हैं या बेटे के?
2 of 4
रुपाली गांगुली, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो के इस एपिसोड में सीरियल 'अनुपमा' और 'इमली' की स्टार कास्ट मौजूद थी और रणबीर, वाणी कपूर के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बता दिया कि वह पहले एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं या फिर बेटे के। रणबीर ने इस शो में 'अनुपमा' टीवी सीरियल की रुपाली गांगुली से बात करते हुए बताया कि वह एक बेटी की पिता बनना चाहते हैं।
रणबीर कपूर ने शो में रुपाली गांगुली से अच्छा पिता बनने की ट्रेनिंग भी ली थी। उन्होंने शो में बताया था कि उन्हें एक अच्छा पिता बनने के लिए बच्चे की देखभाल करना सीखना होगा। इसके बाद 'रविवार विद स्टार परिवार' के सेट पर अनुपमा (रुपाली गांगुली) ने अभिनेता को दुनिया का सबसे अच्छा पिता बनने की ट्रेनिंग दी। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, जब अनुपमा यहां है। रुपाली गांगुली ने रणबीर कपूर को बच्चे को दूध पिलाना, डकारना, पाउडर लगाना और बच्चे को ठीक से पकड़ना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिसमें संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त का लुक काफी खौफनाक है और रणबीर डबल रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।