फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shamshad begum had sung 'Katiya Karoon' 50 years ago

शमशाद बेगम ने 50 साल पहले ही गा दिया था 'कतिया करूं'

Thu, 25 Apr 2013 09:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Apr 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
shamshad begum had sung 'Katiya Karoon' 50 years ago

फिल्म 'रॉकस्टार' में प्रयोग हुआ गाना 'कतिया करूं' आज से 50 साल पहले ही गा दिया गया था। मरहूम गायिका शमशाद बेगम ने 'कतिया करूं' को 1963 में गाया था।

विज्ञापन


इस साल 100 वर्ष के हो चुके भारतीय फिल्म उद्योग की पहली पाश्र्व गायिकाओं में से एक थीं शमशाद बेगम। 94 की उम्र में वह भारतीय सिनेमा की उम्र से महज छह साल छोटी थीं। और शायद फिल्म जगत की सबसे बुजुर्ग जीवित सदस्य थीं।
विज्ञापन


यह समय शमशाद बेगम के 'कतिया करूं' की फिर से चर्चा करने का है। जो कि न केवल उस दौर की ऊंचाइयों से रूबरू कराती है बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा को भी प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गाना श्वेत-श्याम पंजाबी फिल्म 'पिंड डि कुरही' में अभिनेत्री निशी पर फिल्माया गया। इसे बलदेव आर झिंगन ने निर्देशित किया था। यह एक जोशीला लोकनृत्य है।

इस गाने में अभिनेत्री निशी घुटनों तक लंबी स्कर्ट और कुर्ती पहने हुए चितामुक्त होकर नाचती है। गाना में ठेठ मस्तीभरी प्यारी लोक धुनें थीं। इसमें आप पंजाबी तड़का भी पाएंगे।

हंसराज बहल द्वारा रचित इसकी झंकार बहुत तेज थी। और निशी के ठुमके आज भी इसे फिर से देखने को मजबूर करते हैं।

हालिया 'कतिया करूं' का 'मुखड़ा' शमशाद के गाने जैसा है लेकिन 'अंतरा' अलग है। 'रॉकस्टार' के इस गाने को हर्षदीप कौर और सपना अवस्थी ने गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed