फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shaitaan Song Horrifying teaser of Aisa Main Shaitaan released R Madhavan overshadow Ajay Devgn details inside

Shaitaan Song: 'ऐसा मैं शैतान' गाने का भयावह टीजर जारी, अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन

Wed, 28 Feb 2024 01:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 28 Feb 2024 01:04 PM IST
सार

बहुप्रतीक्षित हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' के गाने 'ऐसा मैं शैतान' का टीजर जारी हो गया है। वीडियो में आर माधवन, अजय देवगन पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Shaitaan Song Horrifying teaser of Aisa Main Shaitaan released R Madhavan overshadow Ajay Devgn details inside
ऐसा मैं शैतान गाने का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला अभिनीत बहुप्रतीक्षित हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए, टीम 'शैतान' ने 'ऐसा मैं शैतान' गाने का टीजर जारी कर दिया है। साथ ही पूरा गाना कब रिलीज होगा इस पर भी अपडेट दिया गया है। 

विज्ञापन

'ऐसा मैं शैतान' का टीजर जारी 

फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन ने 'ऐसा मैं शैतान' गाने का टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वहीं, अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अब शैतान की धुन पर झूमेगी ये कायनात। ऐसा मैं शैतान गाना कल रिलीज होगा। 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों पर कब्जा।' अजय की पोस्ट से साफ हो रहा है कि 'ऐसा मैं शैतान' गाने का पूरा वीडियो कल जारी किया जाएगा। गाने की धुन फैंस को पसंद आ रही है। लोग इसके पूरे वीडियो के लिए कमेंट सेक्शन में उत्साह जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


The Sabarmati Report: पत्रकार बन गोधरा ट्रेन जलने की घटना का खुलासा करेंगे विक्रांत, टीजर साझा कर दिखाई झलक
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'शैतान' की कहानी

'ऐसा मैं शैतान' गाने की बात करें तो इसे रफ्तार ने अपनी अवाज दी है। कुमार ने इसके बोल लिखे हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित 'शैतान' एक ऐसे परिवार की कहानी बताती है जो अनजाने में एक भयावह अजनबी को अपने घर में आमंत्रित करता है। अजनबी शख्स बलों और बुरी आत्माओं से जुड़ी भयानक घटनाओं की एक सीरीज को उजागर करता है। यह फिल्म शक्तिशाली प्रतिभाओं को एक साथ लाती है और पहले जैसा रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है।

Laaptaa Ladies Review: असल भारत को कैमरे में खींच लाईं किरण राव, बेटियों को ‘लापता लेडीज’ न बनने देने की मुहिम

'शैतान' का निर्माण, रिलीज डेट

'शैतान' का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है। इसे जियो स्टूडियो, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में की गई है और यह 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

Sowmya Janu: ट्रैफिक गार्ड से भिड़ीं तेलुगु अभिनेत्री सौम्या जानू, फाड़े कपड़े और छीना फोन, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed