{"_id":"694a2454-dd71-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-third-child-will-born-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में पैदा होगा शाहरुख का तीसरा बच्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंदन में पैदा होगा शाहरुख का तीसरा बच्चा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोगेसी तकनीक से हो रहा शाहरुख खान का तीसरा बच्चा लंदन में होगा। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार शाहरुख जुलाई महीने में तीसरी बार बाप बन जाएंगे।
विज्ञापन
जन्म से पहले बच्चे का लिंग परीक्षण कराने के आरोप में घिरे शाहरुख से जुड़ी एक और खबर सामने आयी है। यह खबर उनके तीसरे बच्चे से ही जुड़ी है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सरोगेसी तकनीक से हो रहा शाहरुख का तीसरा बच्चा लंदन में पैदा होगा। इसके लिए शाहरुख अगले महीने लंदन जाएंगे।
मालूम हो कि शाहरुख तीसरी बार बाप बनने जा रहे हैं। शाहरुख का यह तीसरा बच्चा सामान्य प्रक्रिया से न होकर सेरोगेसी तकनीक से होगा। मतलब शाहरुख खान बाप तो बनेंगे लेकिन उनकी पत्नी गौरी खान मां नहीं बनेंगी।
विज्ञापन
इसी खबर के साथ शाहरुख इस बात को लेकर विवादों में आए थे कि शाहरुख ने जन्म से पहले ही बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया है।