फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh says, i have no affair with priyanka

शाहरुख बोले मेरा और प्रियंका का कोई अफेयर नहीं

Wed, 05 Dec 2012 02:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 02:24 PM IST
विज्ञापन
shahrukh says, i have no affair with priyanka

आखिरकार किंग खान ने प्रियंका को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ ही दी। शाहरुख और प्रियंका के बारे में लंबे समय से तरह-तरह की अफवाहें उड़ रहीं थीँ। कहा जा रहा था कि 'डॉन 2' की शूटिंग के समय से ही यह अफेयर चल रहा है। इस पर दोनों तरफ से कभी कोई टिप्पणी नहीं आई थी। अब पहली बार शाहरुख ने इस रिश्ते पर कोई सार्वजनिक बात कही है।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा कि मुझे और प्रियंका को लेकर मीडिया में तरह-तरह की खबरें फैलती रहती हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं होती है। ऐसी बातें मुझे और प्रियंका दोनों को ही दुख पहुंचाती हैं। शाहरुख ने कहा कि मुझे यह सुन कर काफी बुरा लगता है कि लोग मेरे और प्रियंका के बारे में इस तरह की बातें कर रहे हैं। मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन लोगों ने इस तरह की अफवाह उड़ा कर हम दोनों को ही दुखी किया है।
विज्ञापन


प्रियंका मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और हम दोनों कई सारी बातें शेयर करते रहते हैं। हालांकि शाहरुख प्रियंका को अपने दिल के काफी करीब बताने से भी नहीं चूके। अब इंडस्ट्री शाहरुख की इस बात के मतलब निकालने में लग गई है। सूत्रों के अनुसार शाहरुख को गौरी के दबाव में यह खंडन देना पड़ा है। अफेयर की इस खबर से गौरी अपसेट बताई जा रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed