{"_id":"243fd936-92e3-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-perform-a-item-dance-in-chennai-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख का आयटम नंबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख का आयटम नंबर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Mar 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में मुख्य किरदार निभा रहे शाहरुख खान अब इसी फिल्म में आयटम नंबर भी करने जा रहे हैं। शाहरुख खान का यह आयटम नंबर प्रभुदेवा के भाई राजु सुंद्रम कोरियोग्राफ करनेवाले हैं और इस आयटम नंबर में उनके साथ साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियमणी भी नजर आयेंगी।
विज्ञापन
लेकिन शाहरुख खान ने अपने कोरियोग्राफर से एक बात बिल्कुल स्पष्ट तौर पर कह दी है कि उनके आयटम सांग में किसी भी तरह के तड़क भड़क या अलग तरह के मूव्स नहीं होने चाहिए और न ही ऐसे कोई मूव्स होने चाहिए जो अश्लील नजर आयें।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया है कि उनके आयटम गीत में कोई भी डबल मिनिंग शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।क्योंकि शाहरुख का मानना है कि वे नहीं चाहते कि सिर्फ एक गाने की वजह से उनकी फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिले और लोग अपने परिवार के साथ वह फिल्म देखने न आयें।
विज्ञापन
पहले यह गीत खुद प्रभुदेवा ही कोरियोग्राफ करनेवाले थे। लेकिन डेट्स की परेशानी की वजह से उन्होंने ही अपने भाई को यह जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले सुंदरम ने फिल्म 'कमीने' में शाहिद कपूर के आयटम गीत को कोरियोग्राफ किया था। शाहरुख खान के साथ इस गाने में नजर आनेवाली प्रियामणी भी जम कर इस गाने के लिए तैयारी कर रही हैं। इस गाने का रिहर्सल किया जा रहा है।
शाहरुख खान ने इससे पहले 'ओम शांति ओम' और 'बिल्लू' में आयटम गानों पर डांस किया है। लेकिन उनका यह आयटम नंबर उन सारे आयटम नंबर से अलग होगा। ऐसा खुद शाहरुख ने कहा है।