{"_id":"64c38e9b6a3f8d9f8e061c74","slug":"shahrukh-khan-with-wife-gauri-khan-spotted-at-manager-pooja-dadlani-house-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: आधी रात में गौरी संग अपनी मैनेजर के घर पहुंचे SRK, पैपराजी से बचने के लिए छिपाया मुंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: आधी रात में गौरी संग अपनी मैनेजर के घर पहुंचे SRK, पैपराजी से बचने के लिए छिपाया मुंह
Fri, 28 Jul 2023 03:17 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:17 PM IST
सार
शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीती रात वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचे। दोनों ने ही अलग-अलग लग्जरी कारों में पूजा ददलानी के घर पर एंट्री मारी, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म का प्रिव्यू वीडियो जारी हुआ था, जिसे फैंस ने जमकर प्यार दिया था, इस फिल्म में शाहरुख एकदम अलग किरदार में नजर आने वाले हैं, जो कि बेहद दिलचस्प होने वाला है। हाल ही में जवान का थीम सॉन्ग भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे SRK के फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया है। अब हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीती रात वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचे। दोनों ने ही अलग-अलग लग्जरी कारों में पूजा ददलानी के घर पर एंट्री मारी, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।
व्हाइट आउटफिट में गौरी खान
वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी लग्जरी गाड़ी में बैठकर मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचे, लेकिन जब अभिनेता वहां से निकलने लगे तो पैप्स ने उनको देख लिया और फोटोज लेने लगे, लेकिश शाहरुख खान ने अपना मुंह छिपा लिया था। वहीं गौरी खान अपनी व्हाइट कलर की मर्सिडीज में व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही थीं।
इसे भी पढ़ें- RARKPK Day 1: रॉकी का खाता 18 करोड़ से कम पर खुलने की आशंका, समझिए रणवीर की फिल्मों का अब तक का गणित
विज्ञापन
नई फिल्म की चर्चाएं जोरों पर
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गौरी खान मुंह छिपा रही हैं और पैपराजी से बचती नजर आ रही हैं। हालांकि गौरी खान वैसे भी पैपराजी के सामने आने से बचती हैं। शाहरुख खान अपने अंदाज के लिए तो चर्चा में रहते ही हैं। लेकिन बीते दिन उनके साथ-साथ उनकी लग्जरी कार भी सुर्खियों में आ गई, जो कि बारिश में और भी शानदार लग रही थी। शाहरुख को पूजा ददलानी के घर पर देखने के बाद लोग शाहरुख की नई फिल्म के कयास लगा रहे हैं।