{"_id":"30965d367b2f23e33dd6035a093bfbe0","slug":"shahrukh-khan-talks-about-his-son-abram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में आईसीयू से बाहर आएगा शाहरुख का बेटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सितंबर में आईसीयू से बाहर आएगा शाहरुख का बेटा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख का सबसे छोटा बेटा अब्राम अगले महीने यानीकि सितंबर में आईसीयू से बाहर आ जाएगा। मालूम हो कि शाहरुख का यह तीसरा बच्चा सरोगेसी तकनीक से हुआ था।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा कि अब अब्राम पूरी तरह से खतरे से बाहर है। जब वह पैदा हुआ था तो वाकई बीमार था। हम सब उसको लेकर चिंता में थे। हालांकि अब वह घर पर है लेकिन हैं पूरी तरह से आईसीयू में।
विज्ञापन
घर में ही उसके लिए अस्पताल जैसा आईसीयू केबिन बनाया गया है। सिर्फ डॉक्टर ही उससे मिल सकते हैं। अब अब्राम को अभी दूर से ही देख सकते हैं। उससे करीब जाना अभी उसके स्वास्थ के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
शाहरुख ने कहा कि यह उनके लिए अच्छा समय है। एक तरफ अब्राम की तबियत सुधर रही है और दूसरी तरफ मेरी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस उम्मीद से अच्छा कारोबार कर रही है।
हालांकि शाहरुख ने इन बातों को खारिज किया कि वह सौ करोड़ के भी किंग बन रहे हैं। शाहरुख ने कहा कि आने वाले समय में सौ करोड़ तो फिल्में एक दिन में ही कमा लेंगी। ये सबस आंकड़े समय के साथ बदलते जाएंगे।