फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Gives a Befitting Reply To fan asking he did not wish Salman Khan on birthday in Ask Srk Session

#AskSrk: आपने सलमान को बर्थडे विश नहीं किया? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया जवाब, बोले- यह व्यक्तिगत है

Wed, 27 Dec 2023 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 27 Dec 2023 05:05 PM IST
सार

अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली रही है। फिल्म की टक्कर सीधे तौर पर प्रभास की सलार से है। अब इन सबके बीच किंग खान ने फैंस के लिए 'आस्क एसआरके' सेशन आयोजित किया, अभिनेता ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को बर्थडे विश क्यों नहीं किया है।
 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Gives a Befitting Reply To fan asking he did not wish Salman Khan on birthday in Ask Srk Session
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस सेशन के दौरान एक यूजर ने पूछा, 'जब आप अपने बारे में बकवास लिखा हुआ देखते हैं तो आप कैसे रिएक्ट नहीं करते? पहले यह पत्रिकाएं और समाचार थे, लेकिन अब हर किसी की एक राय है? क्या इसका आप पर असर पड़ता है या आप परेशान नहीं हैं?” इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए लिखा,  'हा हा आपने कहावत सुनी है 'राय ______ की तरह होती हैं। हर किसी की एक होती है। मैं राय पर नहीं बल्कि विश्वास पर काम करता हूं मेरे दोस्त।'
विज्ञापन



सलमान खान को विश करने पर कही यह बात
एक दूसरे यूजर ने शाहरुख से पूछा, 'आज बड़े भाई सलमान खान का जन्मदिन है। क्या आपने उन्हें विश किया।' इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने लिखा, 'मैं जानता हूं और मैंने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं। मैं इसे सोशल मीडिया पर नहीं करता क्योंकि यह व्यक्तिगत है ना?? वैसे ये पिक्चर भाई की लाजवाब है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी थकावट को ऐसे दूर करते हैं किंग खान
एक अन्य यूजर ने शाहरुख से पूछा कि क्या वे अपने व्यस्त कार्य शेड्यूल के कारण थका हुआ महसूस करते हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “फिट मन की एक अवस्था है। मैं अपने प्रियजनों के साथ हमेशा खुश रहता हूं। खुशी का समय खुशी की फिटनेस की ओर ले जाता है। सकारात्मक विचार और छोटी-छोटी खुशियां मुझे फिट रखती हैं।''


Dunki: किंग खान ने बताया डंकी का पसंदीदा गाना, 'आस्क एसआरके' सेशन में फैन से शाहरुख ने की यह मजेदार अपील


बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' से है 'डंकी' की टक्कर
शाहरुख खान के लिए यह साल बेहद यादगार रहेगा। उनकी फिल्म 'पठान' और 'जवान' दोनों ने हजार करोड़ का दुनिया भर में कारोबार किया। इसके अलावा उनकी फिल्म 'डंकी' को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed