{"_id":"7e57064425876649248f2c582ce7da9b","slug":"shahrukh-khan-copis-big-b","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ से कुछ नया सीख रहे हैं शाहरुख ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ से कुछ नया सीख रहे हैं शाहरुख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
बिग बी यानी अमिताभ बच्चन कई दौर पहले से अपने सारे इंटरव्यूज की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाते हैं। ताकि उनके पास वे सारे दस्तावेज मौजूद रहें, और कोई भी इंटरव्यू में अपनी मनमर्जी से कोई भी बात शामिल न करें।
विज्ञापन
बिग बी इस बात का खास ख्याल रखते हैं और पूरी सावधानी से चलते हैं। बॉलीवुड में हर स्टार्स ऐसा नहीं करते थे। लेकिन अमिताभ की देखादेखी अब शाहरुख खान ने भी यही फंडा अपना लिया है।
विज्ञापन
अब वह भी अपने इंटरव्यूज के दौरान अपनी टीम को तैनात रखते हैं, जो वीडियो कैमरे में पूरे इंटरव्यूज को रिकॉर्ड
करती है। शाहरुख ने ऐसा इसलिए किया है चूंकि लंबे अरसे से उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है और शाहरुख को यह कतई पसंद नहीं हैं।
शाहरुख ने अमिताभ बच्चन को ऐसा करते हुए एक फिल्मी पार्टी में देखा। उन्होंने एक मैगजीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ के इर्द गिर्द कई लोगों को देखा जो कैमरे में अमिताभ बच्चन की सारी बातों को रिकॉर्ड कर रहे थे।
विज्ञापन
शाहरुख ने अमिताभ से पूछा कि ये कौन लोग हैं तो अमिताभ ने बताया कि वे इन सारी चीजों का रिकॉर्ड रखते हैं तो शाहरुख को भी लगा कि उन्हें ऐसा करना चाहिए और उन्होंने यह आइडिया चुरा लिया।
अब शाहरुख खान अपने सारे इंटरव्यू को रिकॉर्ड कराते हैं। ताकि उनकी किसी भी बात को तोड़-मरोड़कर उसे मसालादार न बनाया जा सके।