{"_id":"752d442a-dc97-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-khan-comments-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने साधा सलमान पर निशाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने साधा सलमान पर निशाना
मुंबई
Updated Mon, 24 Jun 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक अपनी बयानबाजी से हमेशा शाहरुख पर सलमान खान निशाना साधते नजर आए हैं लेकिन इस बार मामला उल्टा नजर आया। शाहरुख ने इशारो ही इशारों में सलमान पर निशाना साध दिया।
विज्ञापन
दरअसल इस बार ईद पर शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज हो रही है लेकिन पिछले कुछ वर्षो से ईद पर सलमान की 'वांटेड', 'दबंग', 'एक था टाइगर' जैसी फिल्में रिलीज होती आयी हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों इसकी खूब चर्चा हुई। शाहरुख कहते हैं, "ईद पर मेरी फिल्म की रिलीज होने पर इतना सवाल क्यों उठ रहा है। मुझे समझ नहीं आता है। ईद पर फिल्म रिलीज करना किसी एक अभिनेता के लिये रिजर्व तो नहीं है।"
विज्ञापन
सलमान की इस साल ईद पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही हैं। इसलिए तो किंग खान ने यह मौका चुना नहीं है इस तरह की अटकलों पर भी वह जवाब देते नजर आएं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब हमने 'चेन्नई एक्सप्रेस' पर काम करना शुरू किया था तो उसी समय हम लोगों ने कहा था कि हम इस फिल्म को ईद के अवसर पर रिलीज करेंगे। हमारी प्लानिंग पहले से ही तय थी।
'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान दीपिका की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।